मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भगवान महावीर स्वामी के 2624 वें जन्म कल्याणक की शहर में रही धूम, निकली शोभा यात्रा

April 10, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को भगवान महावीर स्वामी जी का 2624वां जन्म कल्याणक महामहोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। शहर के दोनों ही जैन मंदिरों में भगवान का अभिषेक, शांति धारा स्वर्ण कलशों द्वारा व नित्य नियम पूजन के उपरांत प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत पटेल ने हरा ध्वज दिखा के भव्य शोभायात्रा को गतिमान किया। अध्यक्ष वी.के. जैन ने इस अवसर पर कहा कि भगवान महावीर के युग में हिंसा थी, पर हिंसा के उतने साधन नहीं थे, आज मनुष्य ने धरती को 17 बार नष्ट करने की सामग्री तक तैयार कर ली है, भगवान महावीर का दिया अहिंसा का सिद्धांत जो सभी प्राणियों को अपने समान देखने, आत्मा मानने, जीने देने की ओर प्रेरित करता है, धरती को बचा सकता है।
महोत्सव के मीडिया प्रभारी सौरभ जैन ने कहा कि पूरे विश्व में जिस सहअस्तित्व को भूल एक देश दूसरे देश के प्रति हिंसा कर रहे हैं, उन्हें हजारों वर्षों पूर्व दिए भगवान महावीर स्वामी के दिव्य संदेश को सुनना चाहिए, जिससे उनके बीच वैचारिक सहिष्णुता, सहने की क्षमता विकसित हो सके। कमेटी के प्रकाश चंद्र जैन ने कहा कि भगवान महावीर का आत्म संयम का संदेश आज के उन युवाओं के लिए है जो आत्म नियंत्रण और आज संयम खो कर एक दूसरे के प्रति आक्रामक हो हत्या और आत्महत्या की दुर्घटनाओं में संलिप्त हो रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जीओ और जीने दो का संदेश देती भव्य झाकियों के साथ जैन मंदिर बिहारीपुर से शुरू हुई शोभायात्रा इस्लामियां मार्केट, अनाथालय रोड़, पटेल चौक से जैन मन्दिर रामपुर बाग पहुंची, जहां पर जिनेंद्र भगवान का अभिषेक जयकारों के बीच किया गया, तदोपरांत पुनः वहां से शोभा यात्रा बरेली कालेज, नगर निगम मार्केट, पटेल चौक, नावल्टी चौराहा, घंटाघर होते हुए वापस जैन मंदिर बिहारीपुर पहुंच धर्म सभा में परिवर्तित हो गई, जहां पांडुशिला पर विराजमान कर भगवान का पुन: अभिषेक किया गया। जगह जगह पर वीर भक्तों ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान केसरिया, पीले और रंग बिरंगे परिधानों में सजे श्रद्धालु ढोल–नगाड़ों की थाप पर महावीर झूले पालना, तुमसे लागी लगन, महावीर तुम्हारे द्वारे पर आदि भजनों पर झूम रहे थे, उनके गगनभेदी जयकारों से शहर आस्था में डूबा नजर आया। सुबह से पूर्वाह्न तक हुए धार्मिक कार्यक्रमों के उपरांत समाज का सहभोज हुआ। आयोजन में उपमंत्री राजेश जैन, सुमन जैन अरोड़ा, अंकुर जैन, भूपेंद्र जैन, राजेंद्र जैन, राजकुमार जैन, संजय जैन, सतीश जैन, मीरा जैन, अर्चना जैन, सुनीता जैन, सुनील कुमार जैन, अनिल जैन, अतुल जैन, धनंजय जैन, आर सी जैन, डॉ पी के जैन, राजीव जयपति, देवेंद्र जैन, पूनम जैन, लवी जैन, साधना जैन, चेतना जैन, त्रिशला जैन, सुमन अरोड़ा जैन, अलका जैन, संगीता जैन, रीता जैन, अर्चना जैन, राजेश जैन, संजय जैन आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights