बरेली। थाना शेरगढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो अभियुक्त अजय कुमार पुत्र खेमपाल निवासी ग्राम मवई काजियान थाना शेरगढ़ , भारत पुत्र भारत सिंह निवासी ग्राम मवई काजियान थाना शेरगढ को चोरी की 1 अदद मोटरसाइकिल अभियुक्त अजय कुमार के पास से एक अदद चाकू नाजायज के साथ ग्राम जुआ जवाहरपुर तिराहे के पास से बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर मोटरसाइकिल का प्रयोग किया जा रहा था। अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद चोरी की मोटरसाइकिल व अभियुक्त अजय कुमार उपरोक्त के कब्जे से बरामद एक अदद नाजायज चाकू के संबंध में थाना शेरगढ़ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।