समाजवादी अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक हुई संपन्न

WhatsApp Image 2025-04-09 at 20.15.49
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार मासिक बैठक बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव (एडवोकेट) ने की और कहा कि आने वाली 14 तारीख को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही धूम धाम से पार्टी कार्यालय पर मनाई जाएगी और कहा कि पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को पीडीए पंचायत के तहत जोड़ कर समाजवादी नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाए पार्टी के कार्यकर्ताओं को थाना व तहसील में न्याय दिलाने में अधिवक्ता सभा काम कर रही है व आगे भी करती रहेगी, सभी जाति व धर्म के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में समाजवादी पार्टी से जोड़ा जाए सभी साथी पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर न छोड़े सरकार बनाने में अधिवक्ताओं का बहुत बड़ा योगदान होता है क्योंकि अधिवक्ता समाज की रीढ़ है जो समाज को जागरूक करता है और न्याय दिलाने का काम करता है आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई जा सके। बैठक में जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव (एडवोकेट)ने अधिवक्ता साथियों से अपील की कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम् पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का अपमान किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं किया जाएगा चाहे वह कोई भी किसी भी पद पर आसीन हो जो भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का अपमान करेगा उसको मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा, बैठक का संचालन जिला महासचिव जहाँगीर बेग द्वारा किया गया, बैठक में समाजवादी अधिवक्ता सभा के पदाधिकारी में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष हरभजन शाक्य, उमाशंकर यादव,मो मुस्तकीम, जिला महासचिव जहांगीर बेग,जिला सचिव सुभाष चन्द्र गुर्जर , राजेन्द्र यादव, शादाब अल्वी,रेहान खान, यशवीर सिंह यादव,मो हनीफ, इन्तजार अली,राजवीर सिंह, मो अनस ,फरदीन खान आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights