उझानी के महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज मैदान में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ

WhatsApp Image 2025-04-07 at 18.17.56
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी : अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज के खेल मैदान में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। आत्मीय परिजनों ने लोककल्याणार्थ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं। विशाल भंडारा हुआ। हम बदलेंगे-युग बदलेगा के वातावरण गुंजायमान रहा। गायत्री परिवार के नत्थूलाल शर्मा ने कहा कि यज्ञीय ऊर्जा से वातावरण शुद्ध होता है। अंत:करण और भावनाएं पवित्र होती है।
प्रज्ञा मंडल के भवेश शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ चिंतन से सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों को पोषण मिलता है।
गायत्री शक्तिपीठ के परिब्राजक सचिन देव ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों से ही मानव में देवत्व का उदय होता है।
पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में गणमान्य नागरिकों, मातृ-शक्तियों और देवकन्याओं ने यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित कीं। धीरेंद्र सोलंकी, ध्रुव यादव, भुवनेश कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र पाल, कौशल सोलंकी मुख्य यजमान के रुप में रहे। हम बदलेंगे-युग बदलेगा, नया सबेरा नया उजाला-इस धरती पर लाएंगे के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर सुखपाल शर्मा, आर्येंद्र सिंह, सपना सोलंकी, करुणा सोलंकी, ममता शर्मा, सुजाता माथुर, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, दया शर्मा, सावित्री सिंह, सुरेश चंद्र अग्रवाल, आरती शर्मा, रीना शर्मा, मोना यादव आदि मौजूद रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights