मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

रूखी है आपकी त्वचा तो गर्मी के मौसम में ऐसे रखें ध्यान, वरना होंगे परेशान

April 1, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली । गर्मी के मौसम में त्वचा का सही से ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर ध्यान न रखा जाए तो मुंहासे, एक्ने और अन्य कई तरह की तमाम परेशानियां आपको घेर सकती हैं। खासतौर पर अब जब कुछ दिनों में लू चलने लगेगी, तब आपको और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी। हर किसी को अपने स्किन टाइप के हिसाब से ही त्वचा का ध्यान रखना चाहिए।आज हम आपको बताएंगे कि रूखी त्वचा वालों को किस तरह से त्वचा का ध्यान रखने की जरूरत है। दरअसल, अक्सर लोगों को लगता है कि जिनकी त्वचा ड्राई होती है, उनको गर्मी में ज्यादा ध्यान नहीं रखना पड़ता, लेकिन ऐसा नहीं है। यहां हम आपको ड्राई स्किन वालों के लिए ही टिप्स देने जा रहे हैं। अक्सर लोगों को लगता कि गर्मी में तो चेहरा अपने आप ही पसीने से भीगा रहता है तो मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी नहीं है। जबकि ऐसा नहीं है। ड्राई स्किन वाले लोगों को गर्मी के मौसम में ऐसा मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करना चाहिए, नॉन ऑयली हो। शिया बटर, एलोवेरा, और हाइलेरोनिक एसिड वाले मॉइस्चराइजर आपकी त्वचा को नम रखेंगे। जिनकी त्वचा रूखी होती है, उन लोगों को भी कम से कम दिन में दो बार अपना चेहरा धोना चाहिए। चेहरा सही से न धोने पर चेहरे पर जमा गंदगी साफ हो जाएगी। जिसके बाद आपकी त्वचा मुंहासे जैसी समस्याओं का शिकार हो सकती है। इसलिए चेहरा धोना जरूरी है। ड्राई स्किन है तो त्वचा पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल अवश्य करें। इस भीषण गर्मी के मौसम में कम से कम 40 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो धूप की हानिकारक किरणों से आपकी त्वचा डैमेज हो जाएगी। गर्मी के मौसम में ऐसे फेस मास्क का इस्तेमाल करें, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा हाइड्रेट रहे। इस मास्क को बनाने के लिए एलोवेरा जेल और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और सूखापन दूर करता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights