मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रेमी के घर से वापस पति के पास लौटी पत्नी, घरवाले ने ही करवा दी थी आशिक से शादी

April 1, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

संतकबीरनगर।  पत्नी के प्रेम संबंधों से आजिज आकर जिस पति ने अपनी पत्नी की शादी प्रेमी से करा दी थी। उस पत्नी को उसकी नई सास ने फिर वापस पति के घर भेज दिया। बच्चों और पति की परेशानी को देखते हुए मां ने यह निर्णय लिया है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यूपी के संतकबीरनगर स्थित धनघटा थानाक्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक अपनी पत्नी के प्रेम संबंधों से इस कदर आजिज आ गया कि उसने खुद ही उसके प्रेमी से उसकी शादी करा दी। उसने यह भी कहा था कि वह अपने बच्चों को खुद पाल लेगा। इस दौरान समाचार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग लानत मलानत करने लगे। वहीं जिस व्यक्ति ने अपनी पत्नी की शादी प्रेमी से कराई थी, वह भी मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इस बात की जानकारी जब प्रेमी की मां को हुई तो उसने अपने बेटे को समझाया। इसके साथ ही बहू को भी बैठाकर बात की। उसे कई संबंधों का हवाला देते हुए और ऊंच नीच बताते हुए इस बात के लिए तैयार किया कि वह अपने पुराने पति और बच्चों के पास वापस जाए।  इसके बाद पत्नी सोमवार की रात में ही अपने पति और बच्चों के पास वापस आ गयी। इस मामले में धनघटा थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र से बात हुई तो उन्होंने बताया कि इस बारे में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। कोई शिकायत आएगी तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights