मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

सांसद आदित्य यादव व पूर्व मंत्री आबिद रजा ने ईदगाह पर नमाजियों से गले मिल कर ईद उल फितर की मुबारकबाद दी

March 31, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । ईद के मौके पर ईदगाह शम्सी पर सपा सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा ने ईद उल फितर की नमाज अदा की। माननीय सांसद आदित्य यादव व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने लोगों से गले मिलकर ईद उल फितर की मुबारकबाद दी। साथ ही भाईचारे की मिसाल पेश की। पूर्व मंत्री आबिद रजा के साथ उनके बड़े बेटे दयान रजा और छोटे बेटे अदान रजा भी मौजूद रहे। नमाज अदा करने के बाद सभी नमाजियों ने सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। युवाओं में सांसद आदित्य यादव, पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। इस दौरान सांसद और पूर्व मंत्री ने शहर के मोहल्ला कवूलपुरा,जामा मस्जिद,सोथा, नई सराय क्षेत्र में लोगों के साथ गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। कहा कि ईद का त्यौहार आपसी भाईचारे का त्योहार है, इससे भाईचारा बढ़ता है। इस अवसर पर अवधेश यादव प्रतिनिधि सांसद धर्मेंद्र यादव, सुनील यादव जिला पंचायत सदस्य, ओमवीर सिंह यादव विधानसभा अध्यक्ष, फरहत अली नगर अध्यक्ष, साजिद अली वरिष्ठ सपा नेता, जाहिद गाज़ी, शशांक यादव, भानु यादव, सभासद अनवर खां, नवेद, हर्षित यादव, छोटू, बब्लू, कौसर अली, अफसर अली, सी एल गौतम एडवोकेट, आमिर अंसारी पूर्व सभासद आदि लोग रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights