मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

प्राथमिक विद्यालय निधानपुरा में वार्षिक परीक्षाफल वितरित,मेधावी बच्चे पुरस्कृत

March 29, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं : प्राथमिक विद्यालय निधानपुरा में वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। अंकपत्र और पुरस्कार पाकर मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। शालू वर्मा और अंश ने सर्वाधिक अंक पाकर विद्यालय टाप किया।
मुख्य अतिथि स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि बच्चे परिश्रमी और दृढ़ संकल्पी बनें। श्रेष्ठ संस्कार अर्जित कर समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी सिद्ध हों। ईमानदारी और जिम्मेदारी से सफलता प्राप्त करें।
प्रधानाध्यापक परमवीर सिंह दीवला ने कहा कि शिक्षा जीवन में प्रकाश और उल्लास भरती है। हर चुनौती को स्वीकार कर शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कक्षा पांच में छात्र कुलश्रेष्ठ ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। चेष्टा कुमारी द्वितीय, पायल तृतीय स्थान पर रही। कक्षा चार में शालू ने प्रथम, खुशबू द्वितीय और आकांक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीन में सोनम प्रथम, अंशिका द्वितीय और अंशुमा तृतीय रहीं। कक्षा दो में करन प्रथम, रनवीर द्वितीय व राकेश कुमार तृतीय रहे। वहीं कक्षा एक में सर्वाधिक अंक पाकर अंश प्रथम, कीर्ति द्वितीय और पवन कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि संजीव कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक परमवीर सिंह दीवला, शिक्षक संदीप कुमार, हरिश्चंद्र और एसएमसी अध्यक्ष रामनिवास ने अंकपत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सतीश कुमार, संदीप कुमार, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights