मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

क्षय रोगियों को सौंपी पोषण पोटली

March 29, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनेश कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी ने की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम की शुरुआत अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत और सम्मान से हुई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन कर औपचारिक उद्घाटन किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा जिले में टीबी मुक्त पंचायत अभियान की प्रगति की जानकारी दी गई। बताया गया कि 1037 ग्राम पंचायतों में से अब तक 132 ग्राम पंचायतों को ग्राम प्रधान, एसटीएस, एसटीएलएस एवं एलटी के विशेष सहयोग से टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। इसमें बिल्सी में 8, बिनावर में 12, बिसौली में 7, दातागंज में 6, जगत में 8, कादरचौक में 14, सहसवान में 10, उझानी में 10, वजीरगंज में 8, आसफपुर में 7, दहगवा में 10, इस्लामनगर में 7, म्याऊं में 10, समरेर में 6 और उसावां में 9 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं।


इन 132 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र और महात्मा गांधी जी की कांस्य प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और संगठनों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिसमें एलटी विवेक गुप्ता, जमाल अख्तर, एसटीएस सुदेश सक्सेना, अकाउंटेंट विमल पाठक, निक्षय मित्र चैरिटेबल ब्लड बैंक बदायूं, मुकेश जौहरी ब्लड बैंक बदायूं और टीबी चैंपियन मोहम्मद आरिफ खान (ककराला) शामिल रहे।


मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार द्वारा टीबी मरीजों को आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिसमें प्रत्येक टीबी मरीज को डीबीटी के माध्यम से 1000 रुपए प्रति माह, टीबी की पुष्टि होते ही 3000 रुपए एडवांस, और 84 दिन की दवा पूरी करने पर 3000 रुपए की दूसरी किस्त दी जाती है। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने घोषणा की कि अगले वर्ष भी जो ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त बनी रहेंगी, उन्हें महात्मा गांधी जी की सिल्वर प्रतिमा दी जाएगी, और लगातार तीन वर्षों तक टीबी मुक्त रहने पर गोल्ड प्रतिमा एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।


इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पाँच टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली उपलब्ध कराई गई। इसी प्रेरणा से ग्राम प्रधानपति राजेशपाल (कडेका नाथपुर) ने भी पाँच टीबी मरीजों को गोद लेने की घोषणा की।
कार्यक्रम के अंत में जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जबकि संचालन डॉ. अरविंद धवल द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षय रोग विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights