विश्व हिंदू परिषद ने अखिलेश यादव का फूंका पुतला

WhatsApp Image 2025-03-29 at 16.13.05
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। देश में मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के नाम पर सनातन धर्म, वीर पूर्वजों और साधु-संतों के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा की जा रही अपमानजनक टिप्पणियों पर विश्व हिंदू परिषद ने कड़ा रुख अपनाया है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख दिव्य चतुर्वेदी एडवोकेट और बजरंग दल के मोहित मिश्रा ने इस तरह की घटनाओं की घोर निंदा करते हुए सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चेतावनी दी है। इसी क्रम में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका किया। यह कदम सपा सांसद रामजी सुमन और अखिलेश यादव के विवादित बयानों के खिलाफ उठाया गया।
विहिप का कहना है कि हिंदू धर्म “वसुधैव कुटुंबकम” और “सर्वे भवतु सुखिनः” जैसे मूल्यों पर आधारित है, जो सभी के सुख और कल्याण की कामना करता है। इसके बावजूद, विपक्षी दल सनातन संस्कृति और इसके मानने वालों का अपमान कर रहे हैं। संगठन ने सपा सांसद रामजी सुमन द्वारा संसद में राणा सांगा के खिलाफ की गई टिप्पणी और अखिलेश यादव द्वारा गौ माता को लेकर दिए गए बयान की कड़ी आलोचना की। विहिप ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव का यह रवैया उनकी यदुवंशी पहचान पर भी सवाल उठाता है, क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण ने गौ माता के महत्व को स्थापित किया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इसी तरह, मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह द्वारा साधु-संतों पर की गई टिप्पणी को भी विहिप ने अस्वीकार्य बताया। संगठन ने कहा कि वह साधु-संतों के मार्गदर्शन में कार्य करता है और उनके अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। बरेली में चौकी चौराहे पर हुए पुतला दहन के दौरान में बजरंग दल के विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सोम, केवला नंद गौड, मोहित मिश्रा, आर्यन खटिक सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। विहिप ने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाएं जारी रहीं, तो हिंदू विरोधी मानसिकता के खिलाफ सड़कों पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पुतला दहन के दौरान दिव्य चतुर्वेदी एडवोकेट, , केशव ,रजत गुप्ता, अमित राठौर ,अजय राठौर ,विकास ,वीरेंद्र यादव, देवेंद्र राठौर ,राहुल वर्मा, जयकुमार ,वीरेंद्र ,तेजपाल, सचिन गंगवार मोहित मिश्रा सत्यम शर्मा, दीपक गुप्ता, विपिन राठौर ,हिमांशु आर्य आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights