मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

ब्राह्मण महासभा एवं ब्राह्मण आदर्श परिवार का होली मिलन समारोह हुआ

March 28, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

वजीरगंज। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं ब्राह्मण आदर्श परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरिओम पाराशरी ने भगवान परशुराम की पूजा से की। इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं ब्राह्मण आदर्श परिवार के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन नगर के भारद्वाज जूनियर हाई स्कूल में किया गया। समारोह की शुरुआत भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर की गयी। इस दौरान फूलों एवं गुलाल की होली खेली गई। एक दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला उपाध्यक्ष विनोद पचौरी ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। गिले शिकवे भुला कर अपनों के साथ खुशियां बाटने का त्योहार है। वहीं मुख्य अतिथि हरिओम पाराशरी ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को रचनात्मक रहते हुए अपने समाज के जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करना चाहिए। वहीं ब्राह्मण समाज के लोगों को एकजुट होने का संकल्प दिलाया। वही आयोजक देवेश शंखधार गुरुजी ने ब्राह्मणों से सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा करते हुए पूर्ण निष्ठा के साथ कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने की अपील की।
बाद में सभी ब्राह्मणों ने ग्राम कल्लिया के ब्राह्मणों पर हुए झूठे मुकदमों को लेकर रोज व्यक्त करते हुए, ब्रज क्षेत्र के कार्यकारिणी सदस्य हरिओम पाराशरी को विज्ञप्ति सौंपी। और चेतावनी देते हुए कहा 95% ब्राह्मण समाज भाजपा को वोट देता है, फिर भी ब्राह्मण पर एससी एसटी एक्ट आदि के तहत झूठे मुकदमे होंगे, तो फिर आने वाले चुनाव में भाजपा का विरोध किया जाएगा।
इस अवसर पर लोकेश भारद्वाज, अमित शर्मा, गौरव मिश्रा, ईलू शंखधार, विकाश शर्मा, प्रिंस, दुर्विजय शंखधार आदि सैकड़ो ब्राह्मण उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights