बदायूं में क्षत्रिय महासभा ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका,प्रदर्शन

WhatsApp Image 2025-03-28 at 19.15.02
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। क्षत्रिय महासभा एवम महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के आह्वान पर प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षत्रिय महाराणा प्रताप चौक पर जुटे। राणा सांगा का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान, राणा सांगा अमर रहे के नारे लगाते हुए सपा सांसद के विरुद्ध नारेबाजी और पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। चौक पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। देश के राष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति को विवादित बयान देने वाले सपा सांसद की सदस्यता और सपा की मान्यता समाप्त करने और आपत्ति जनक बयान को संसद की कार्यवाही से हटाए जाने की मांग को लेकर मांग पत्र प्रेषित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने कहा कि संसद में सपा सांसद द्वारा दिया गया बयान घोर आपत्तिजनक है। ऐसे बयान को संसद की कार्यवाही से तत्काल हटाया जाए और जन जन की आस्था के केंद्र शूरवीर राणा सांगा के विरुद्ध अमर्यादित, अशिष्ट और घोर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा सांसद की सदस्यता समाप्त हो साथ ही विवादित बयान का समर्थन किए जाने के कारण सपा की मान्यता समाप्त की जाए।

क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज को नेता और दल हल्के में न ले। अनावश्यक बयानबाजी नही रुकी और समाज का धैर्य जवाब दे गया तो रामजीलाल सुमन जैसे नेताओं का निकलना मुश्किल हो जायेगा।

मंडल उपाध्यक्ष गोपाली सिंह ने कहा सपा अध्यक्ष रामजीलाल सुमन के खिलाफ कार्यवाही नहीं करते हैं तो समाज उनके सांसदों और विधायकों के आवास की ओर कूच करने को विवश होगा।

मंडल संगठन मंत्री विजय पाल सिंह भदौरिया ने कहा रामजीलाल सुमन जैसे नेता बौद्धिक रूप से दिवालिया हो गए हैं।

इस अवसर पर विजय रतन सिंह, डॉ एस के सिंह, राजपाल सिंह राठौड़, राम प्रताप सिंह, राकेश सिंह, वेदपाल सिंह, अखिलेश चौहान, रवि प्रताप सिंह, जगमोहन सिंह, दीपक चौहान, अरविन्द सिंह परमार एडवोकेट, दिनेश सिंह एडवोकेट, सौरभ सिंह, मोहित तोमर, अवनीश सोलंकी, मनोज कुमार सिंह, पिंटू सिंह, आर्येंद्र पाल सिंह, धीरेश कुमार सिंह, शेर बहादुर सिंह, विपिन कुमार सिंह, राजपाल सिंह, पुलकित सिंह, करुणेश सिंह, राकेश सिंह, रतन वीर सिंह तोमर, महीपाल सिंह,मनोज सिंह ,धीरज सिंह ,राणा प्रताप सिंह ,गिरीश सिसोदिया ,अंकित सिंह, भानु प्रताप सिंह, जगमोहन सिंह, रणजीत सिंह ,रविंद्र सिंह ,सुरेश पाल सिंह, अर्जुन सिंह, विपिन सिंह सहित क्षत्रिय महासभा, महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट, क्षत्रिय समाज विकास समिति, क्षत्रिय युवा सभा, क्षत्रिय अधिवक्ता सभा, क्षत्रिय व्यापार सभा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights