मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

हाई लॉस फीडरों पर विशेष सघन चैकिंग अभियान जारी

March 27, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा अवैध रूप से विद्युत चोरी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही डिस्कॉम के सभी जिलो मे जारी है। मेरठ, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, हापुड़, अमरोहा, बिजनौर, बुलन्दशहर, गाजियाबाद एवं गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) मे लाइन हानियों एवं ए०टी० एण्ड सी० हानियों को कम करने तथा राजस्व वसूली एवं कलेक्शन एफीसिऐन्सी बढाने तथा विद्युत चोरी पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। प्रबन्ध निदेशक श्रीमति ईशा दुहन (IAS) ने बताया कि दिनांक 17 मार्च 2025 से अब तक जनपद मेरठ के हाई लॉस एरिया लिसाड़ी गेट एवं सरधना टाउन एवं जनपद बागपत के बडौत टाउन, जनपद गाजियाबाद के बमहैटा, कलछीना (मोदीनगर), झंडापुर, महाराजपुर तथा कडकड (साहिबाबाद), जनपद बुलन्दशहर के चिन्हित हाई लॉस एरिया खुर्जा, जनपद हापुड मे हापुड टाउन, जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल टाउन, जनपद शामली में ऊन, जनपद सहारनपुर मे अम्बाला रोड एरिया, जनपद गौतमबुद्ध नगर के दादरी टाऊन एवं जेवर टाऊन, जनपद मुरादाबाद के चिन्हित हाई लॉस एरिया जामा मस्जिद एरिया, काण्ठ टाउन, जनपद रामपुर के स्वार एवं जनपद संभल के चन्दौसी तथा जनपद अमरोहा के हाई लॉस एरिया, हसनपुर नगर पालिका एरिया, चहाशेरी एवं शहानपुर में चैकिंग की गयी जिसमें, 13326 परिसर चैक किये गये, विद्युत चोरी की 240 एफ0आई०आर० दर्ज कराई गई. 24 मीटरों में 70096 यूनिट स्टोर रीडिंग पकडी गई, 102 केस गलत टैरिफ में चलते पाये गये, 747 मीटर परिसरों से बाहर शिफ्ट किये गये तथा 2972 संयोजन बकाये पर विच्छेदित कर रू0 255.47 लाख की राजस्व वसूली की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि विद्युत चोरी के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। विद्युत चोरी करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नही जाएगा। विभाग द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, सभी उपभोक्ताओ से अनुरोध है कि बिजली चोरी न करें तथा बिजली चोरी रोकने मे, विभाग का सहयोग करें। कटिया डालना संज्ञेय अपराध है मीटर में छेडछाड, केबिल में कट आदि विद्युत चोरी की श्रेणी में आता है और विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है, विद्युत चोरी करने पर मुकदमा दर्ज किया जाता है।

मोहित त्यागी
स्वतंत्र पत्रकार

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights