बरेली । शाही जामा मस्जिद मे 26 रमजान उल मुबारक की 27 वी शब को जश्ने मुकम्मल कुरान ए पाक का प्रोग्राम हुआ । जहाँ तरावीह मे कुरान सुनाने वाले हाफ़िज़ शाहिद साहब की जामा मस्जिद कमेटी के सेक्रेटरी जनाब डॉ नफीस खान द्वारा दस्तार बंदी की गयी । और शहर इमाम मुफ़्ती खुर्शीद आलम साहब ने शबे कद्र की फजीलत बयान की और कहां हमें इस रात ज़्यादा से ज़्यादा इबादत करना चाहिए सारे बुरे कामो से बचना चाहिए । फरहान रज़ा खान ने बताया कि ज़ाहिद रज़ा व शकूर अहमद और मोईन रज़ा वा हाफिज मुदस्सिर ने नातो मनकबत का नज़राना पेश किया । प्रोग्राम की सरपरस्ती नबीरे आला हजरत मौलाना तौकीर रज़ा खान ने की और सदारत डॉ नफीस खान की रही । इसमें मुख्य रूप से मस्जिद कमेटी के मेंबर मौजूद रहे मोहम्मद अजमेरी हाजी बब्बू हाजी इसरार, शोएब मियां, इसरार अहमद ज़ाहिद रज़ा सय्यद अख़लाक़ अली, सैयद नाहिद अली ,इमरान खान, नोमान रज़ा खान, मो शफी आदि लोग मौजूद रहे ।