मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं पूर्व पदाधिकारीयों का कांग्रेस आभार सम्मेलन हुआ

March 27, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह और शहर कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने संयुक्त एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए हम लोग संयुक्त रूप से कार्य करते रहेंगे। प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि मैं 1972 से कांग्रेस से जुड़ा हूं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र जीवन में ही मैंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी और 1973 में मैं अलीगढ़ मुस्लिम विद्यालय में पहली बार NSUI का अध्यक्ष बना उसके बाद मैंने 1984 में बदायूं जनपद में कांग्रेस की राजनीति शुरू की और ब्लॉक युवा कांग्रेस उझानी के पद से संगठन का काम शुरू किया 1990 में में जिला युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बना और 2001 तक मैंने जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप मैंने काम किया 2001 से लेकर 2014 तक मुझे पार्टी ने जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए रखा और मैं पार्टी संगठन को मजबूत करने का करता रहा, 2015 से लेकर 2020 तक हाई कमान ने मुझे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया और मैं प्रदेश कमेटी में रहकर कांग्रेस संगठन का काम किया, 2021 में मुझे पुनः जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया और आज अब मार्च 2025 में पार्टी ने मेरे स्थान पर अजीत यादव जी को अध्यक्ष बना दिया है उन्होंने कहा कि पार्टी का जो का फैसला है वह सर माथे हैं मैं कांग्रेस पार्टी का सिपाही हूं और सदैव जब तक जीवन है मेरे पास जो कार्यकर्ता का पद है वह कोई मुझे नहीं ले सकता और मैं पार्टी कार्यकर्ता के रूप में जीवन पर्यंत काम करता रहूंगा और जहां भी पार्टी मुझे आगे जिम्मेदारी देगी उसको सहर्ष स्वीकार करते हुए पार्टी का काम करूंगा । उन्होंने कहा कि पिछले 50 सालों से मेरे साथ जो कार्यकर्ता जुड़े हैं और जिले में मेरे साथ रहते हुए कंधे-से-कंधा मिलाकर उन्होंने संघर्ष किया है तो मैंने सोचा क्यों न कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया जाए इसी परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस कार्यकर्ता आभार सम्मेलन ब्लॉक स्तरीय आयोजित किए जाएंगे जिसमें कि पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट सम्मानित किया जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कहा कि मैं लगातार 18 वर्षों से प्रदेश कांग्रेस कमेटी का निर्वाचित सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य लगातार रहा अब मुझे पार्टी ने जो शहर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है मैं मजबूती के साथ उसको निभाऊंगा और शहर में लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करूंगा और पूरे जनपद के लोग जहां भी मुझे आमंत्रित करेंगे तो शहर के अलावा सभी कार्यकर्ताओं के बीच में खड़ा रहूंगा प्रेस वार्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप में शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव इगलास हुसैन शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights