बरेली में जामुन के पेड़ से लटका मिला लापता ग्रामीण का शव , पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Image 2025-03-27 at 16.53.29
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। घर से लापता हुए ग्रामीण का शव गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटका मिला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करके सबूत जुटाने में लग गई। जिला बरेली नवाबगंज के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव बिजामऊ निवासी 40 वर्षीय संजीव कुमार सिंह गांव में खेती-बाड़ी करते हैं वह बुधवार को सुबह घर से खाना खाकर सुबह 9 बजे खाना खाकर खेत पर काम करने की बात कह कर घर से निकले थे। लेकिन पूरे दिन और देर रात तक उसके वापस न आने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। मृतक संजीव की पत्नी सुमन ने संजीव के वापस न आने पर पड़ोस में रह रहे संजीव के भाइयों को बताई।
इसके बाद परिजनों ने संजीव की तलाश शुरू कर दी लेकिन पूरी रात तलाश करने के बावजूद भी संजीव का कोई पता नहीं लग सका गुरुवार को सुबह परिजनों ने गांव वालों की मदद से फिर उनको तलाश करना शुरू किया । तो गांव के पश्चिम में तालाब किनारे जामुन के पेड़ से संजीव का शव पेड़ पर अंगोछे से झूलता मिला। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर जांच पड़ताल शुरू की इस दौरान फॉरेनसिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्षय जुटाए और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मृतक की पत्नी सुमन ने बताया की पति संजीव कुमार कुछ दिनों से गुमसुम से रहते थे मृतक संजीव की पत्नी सुमन ने बताया के उसके पति की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
बताते चलें की फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले संजीव अपनी मौत के बाद पत्नी सुमन और दो पुत्र संचित 10 वर्षीय और ऋषि 8 वर्षीय दोनो पुत्रों को छोड़ गए हैं अब दोनों पुत्रों की परवरिश की जिम्मेदारी मृतक की पत्नी सुमन पर आ गई है जो अपने आप में बड़ा सवाल है।
तो वहीं पुलिस क्षेत्राअधिकारी हर्ष मोदी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है पारिवारिक कलह के चलते संजीव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights