मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

पूर्व सांसद रवि प्रकाश ने 8 साल पूरे होने पर भाजपा सरकार की 8 वर्षों की नाकामियां बताई

March 27, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। रामपुर गार्डन में कांग्रेस कार्यालय पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की उपस्थिति में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के 8 साल पूरा होने पर भाजपा सरकार कि विगत 8 वर्षों की नाकामियों को उजगार किया। रवि प्रकाश वर्मा पूर्व सांसद ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों को बताया की किस तरह से आमजन को सपने दिखाकर ठगा जा रहा है उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों में लगभग सरकारी परीक्षाओं के परचे लीक हुए हैं कई ऐसी परीक्षाएं हुई है जिनके परिणाम आज तक सरकार घोषित नहीं कर पाई है निजी क्षेत्र में नए निवेश न होने के कारण युवाओं को नौकरियां नहीं मिल पा रही है उन्होंने आगे बताया कि 7 दिसंबर 2024 से नरेगा मजदूरों की 100 करोड़ से अधिक की मजदूरी बकाया है होली बीत गई और ईद आने वाली है इस संवेदनहीन सरकार में मजदूरों को कोई भी त्यौहार मनाने का हक नहीं है यह आम बात है कि प्रदेश में मजदूरी समय से नहीं मिलती है और अक्सर मजदूर भुखमरी की कगार पर पहुंच जाते हैं किसानों की आए तो दुगनी नहीं हुई मगर उनकी लागत जरूर बढ़ गई जिससे वह जितना कमा रहे थे उतना भी नहीं कमा पा रहे हैं। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट इन्वेस्ट यूपी के कणधार आई ए एस अभिषेक प्रकाश कमीशन खोरी में पकड़े गए सच यह है कि पूरे प्रदेश का कोई भी ऐसा विभाग नहीं है जहा बिना घूसखोरी, कमीशनखोरी के बिना काम हो रहा हो अब प्रदेश की जनता पूरी सच्चाई समझ चुकी है जिस तरह लोकसभा चुनावो में उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को आईना दिखाया उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को उचित जवाब देगी ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights