मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

एसआरएमएस सीईटी में तीन दिवसीय हैकाथॉन 3.0 आरंभ

March 27, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एसआरएमएस सीईटी में तीन दिवसीय हैकाथॉन 3.0 गुरुवार को आरंभ हुआ। एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति जी ने फीता काट कर हैकाथॉन 3.0 का उद्घाटन किया और इसके आरंभ होने की घोषणा की। प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देने के बाद उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को लगातार सीखने और अपडेट होने के अवसर मिलता है और प्रतिभा में निखार आता है। ऐसे में जीत और हार की चिंता छोड़कर प्रतियोगिताओं में शामिल होना ही अपने आप में महत्वपूर्ण है। श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एसआरएमएस सीईटी के प्रिंसिपल, प्रेसिडेंट आईआईसी एवं हैकाथॉन 3.0 के इवेंट डायरेक्टर डा.प्रभाकर गुप्ता ने कहा कि कालेज के इंस्टीट्यूशनल इनोवेशन काउंसिल के सहयोग से टेक एज सेल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में इस बार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों के 157 प्रतिभागियों की 43 टीमें पहुंची हैं। इसमें मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के 15-15 प्रतिभागी (4-4 टीमें), तेलंगाना के 6 प्रतिभागी (2 टीमें) और उत्तर प्रदेश के 35 प्रतिभागी (10 टीमें) शामिल हैं। इन प्रतिभागियों ने अपने तकनीकी एवं समस्या-समाधान कौशल से प्रौद्योगिकी का उपयोग कर “सुरक्षित दुनिया के लिए स्मार्ट सोल्यूशन” थीम पर अपने प्रस्तावित समाधानों के लिए प्रोटोटाइप और मॉडल पर काम शुरू कर दिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

तीन दिन गहनता से काम करने बाद सभी हैकाथान 3.0 के अंतिम दिन शनिवार (29 मार्च) को शिक्षाविदों और नवप्रवर्तकों सहित निर्णायकों के पैनल के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इनमें से हैकाथान 3.0 के विजेता का चुनाव किया जाएगा, जिसे एक लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार हासिल करने का मौका मिलेगा। हैकाथॉन 3.0 के उद्घाटन सत्र से पहले काशीपुर में श्री बंसी गौ धाम के संस्थापक व युवा उद्यमी नीरज चौधरी ने अपने स्टार्टअप के अनुभवों को साझा किया और प्रतिभागियों को इंटरप्रिन्योरशिप पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने गौशाला स्थापित की और दूध के साथ ही गाय के गोबर से विभिन्न उत्पाद बनाए। अपने बनाए उत्पादों का प्रदर्शन करने के साथ ही उन्होंने उनके बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर ट्रस्ट एडवाइजर इंजीनियर सुभाष मेहरा, एसआरएमएस सीईटीआर के डीन डा.शैलेश सक्सेना, मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ.एमएस बुटोला, एसआरएमएस सीईटी के वाइस प्रिंसिपल डॉ.शैलेंद्र देवा, डायरेक्टर टीडीपी सेल डॉ.अनुज कुमार, डा.एलएस मौर्य, हैकाथॉन 3.0 के आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डा.सत्य देव, इंजीनियर स्मिता दिनकर, इंजीनियर अश्विनी चौहान, इंजीनियर निपुन पांडेय, सभी विभागाध्यक्ष और स्टाफ मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights