आरएसी ने सजाया दस्तरख़्वान, मेहमान बने हज़ारों रोज़ादार

WhatsApp Image 2025-03-27 at 15.32.58
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। रमज़ान-उल-मुबारक के आखिरी अशरे में हर साल की तरह इस साल भी ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी और आर.ए.सी. ट्रस्ट ने सामूहिक रोज़ा इफ़्तार कराया। पीलीभीत बाइपास स्थित फ़ाहम लॉन में नबीरा-ए-आला हज़रत व आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने सभी के साथ बैठकर इफ़्तार किया और फिर मग़रिब की नमाज़ अदा कराई। फ़लस्तीन के लिए ख़ास दुआ की गई। नमाज़ के बाद लंगर का एतहमाम किया गया। इस मुबारक मौक़े पर आसपास के कई ज़िलों से आए रोज़ादार और मेहमान शामिल हुए। बड़े पैमाने पर आयोजित इस रोज़ा इफ़्तार की तैयारियाँ सुबह से ही शुरू हो गईं। आरएसी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता किचन में ज़रूरत की हर चीज़ लाने के साथ-साथ रोज़ादारों और मेहमानों के बैठने के इंतज़ाम में जुटे रहे। नबीरा-ए-आला हज़रत मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ख़ुद यह तमाम इंतज़ामात देख रहे थे। जैसे-जैसे इफ़्तार का वक़्त क़रीब आता गया, मेहमानों की भीड़ बढ़ने लगी। ठीक 6.30 बजे मग़रिब की अज़ान हुई और नबीरा-ए-आला हज़रत ने हर ख़ासो-आम के साथ रोज़ा इफ़्तार किया। इफ़्तार के फ़ौरान बाद कुछ देर के लिए दस्तरख़्वान समेट दिए गए ताकि लॉन में मग़रिब की नमाज़ अदा की जा सके। हज़रत अदनान रज़ा क़ादरी की इमामत में तमाम रोज़ादारों ने नमाज़ पढ़ी। नबीरा-ए-आला हज़रत ने मुल्को-मिल्लत के लिए दुआ की और फ़लस्तीन के लिए ख़ास दुआ फ़रमाई। इसके बाद लंगर शुरू हुआ। सभी लोग नबीरा-ए-आला हज़रत से मुलाक़ात कर रुख़सत हुए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इस मौक़े पर हज़रत अफ़रोज़ रज़ा क़ादरी साहब, सय्यद नय्यर अली मौलाना अब्दुल्लाह रज़ा क़ादरी, उस्मान रज़ा ख़ाँ, हन्नान रज़ा क़ादरी, अम्मार वसीम, सय्यद सबूर अली,हाफ़िज़ इमरान रज़ा, सईद सिब्तैनी, जुनैद रज़ा, रिहान यार ख़ाँ, शाहनवाज़ रज़ा, सय्यद मुशर्रफ़, काशिफ़ रज़ा, राजू बाबा, नदीम क़ुरैशी, फ़ुरक़ान रज़ा, सय्यद रिज़वान, मुईद रज़ा, इब्ने हसन, मुज़फ़्फ़र अली, हनीफ़ रज़ा, ज़ाहिद ग़ाज़ी, इरशाद रज़ा, उवैस रज़ा, पवनीत सिंह, जमाल अज़हरी, हाफ़िज़ सलीम, अशरफ़ रज़ा, हसीर रज़ा, ज़ाकिर रज़ा, ग़ुलाम मुहम्मद, मुहम्मद आसिफ़, मुहम्मद सिराज, मुहम्मद शाहबाज़, शाहबाज़ रज़ा, अरबाज़ रज़ा, सईद रज़ा, चाँद रज़ा, उस्मान रज़ा, नन्ने ख़ाँ, आसिफ़ रज़ा, रियाज़ रज़ा, अनीस रज़ा, इब्ने हसन, नसीम रज़ा, अज़हर रज़ा, इमरान रज़ा, क़मर रज़ा, सलमान रज़ा, इक़रार अली, सय्यद अमन अली, शादाब मियाँ, मुहम्मद मुशर्रफ़, हाफ़िज़ उस्मान, हाफ़िज़ आक़िब, वारिस रज़ा, तुफ़ैल रज़ा, आरिफ़ रज़ा सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

उलामा व नातख़्वाँ हज़रात में अल्लामा ज़ियाउल्लाह साहब, अल्लामा हनीफ़ साहब, मौलाना रिज़वान, मौलाना ज़ुल्फ़िक़ार, मौलाना तौक़ीर, मौलाना सफ़दर, मुफ़्ती अख़्लाक़, मुफ़्ती मुज़म्मिल, नईम अख़्तर, गुलफ़ाम हस्सानी, मौलाना नाज़िर रज़ा, मौलाना आदिल रज़ा, मौलाना मीर हसन, मौलाना हाशिम हुसैन, मौलाना चाँद रज़ा, मौलाना आसिफ़ रज़ा, मौलाना यूसुफ़, मौलाना उवैस, मौलाना अतहर हुसैन, राजा ख़ाँ मौजूद रहे। डॉक्टरों में डॉ. अनीस बेग, डॉ. फ़ाज़िल, डॉ. अरशद, डॉ. नासिर, डॉ. आसिम, डॉ. तौक़ीर हसन वग़ैरह शरीक हुए। राजनीति के क्षेत्र से पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, विधायक शहज़िल इस्लाम, पूर्व विधायक विजय पाल, सपा ज़िलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, शुभलेश यादव, इंजीनियर अनीस अहमद, चौधरी असलम मियाँ, सरफ़राज़ वली ख़ाँ, शुजा अली, सैफ़ अली ख़ाँ आदि इफ़्तार में हजारों लोग शामिल हुए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights