मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

रोवर रेंजर शिविर का समापन, बेस्ट रोवर बने अर्पित, प्रियंका पाल बनी बेस्ट रेन्जर

March 26, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का आज समारोहपूर्वक समापन हो गया। समापन समारोह के पूर्व रोवर रेंजर की प्रत्येक टोलियों ने टेंट,टावर, गेट, झांकी आदि का प्रदर्शन कर बिना बर्तन के भोजन बना कर सबको परोसा साथ ही प्रत्येक टोली की ओर से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय स्काउट गाइड संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना एडवोकेट ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ नरेन्द्र कुमार बत्तरा ने किया तथा संचालन स्काउट के जिला ट्रैनिंग कमिश्नर असरार अहमद ने किया। मुख्य अतिथि सक्सेना ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी सहज भाव से जीवन यापन करते हुए देश और समाज की सेवा करना सभी रोवर्स रेंजर्स का मूल कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि मनुष्य की सेवा ही ईश्वर सेवा है। सभी टोलियों के टेन्ट का निरीक्षण करने के बाद मुख्य अतिथि ने विजेता टोलियों की घोषणा की, जिसमें रोवर्स में प्रथम स्थान भगत सिंह टोली को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से महाराणा प्रताप एवं सुभाष चंद्र बोस टोली रही। तीसरे स्थान पर श्री राम एवं चीता टोली रही। वही रेंजर्स में कमल एवं रानी लक्ष्मीबाई टोली को संयुक्त रूप से प्रथम विजेता बनने का गौरव हासिल हुआ। दूसरे स्थान पर मदर टेरेसा, सूर्या एवं सावित्रीबाई फुले टोली रही। जबकि तीसरा स्थान सुनीता विलियम्स टोली, कल्पना चावला टोली एवं सरोजिनी नायडू टोली को मिला।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन में रहते हुए सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोवर्स रेंजर्स को सर्वश्रेष्ठ घोषित कर पुरस्कृत किया गया। बेस्ट रोवर अर्पित कुमार और बेस्ट रेंजर प्रियंका पाल का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। रोवर लीडर डॉ नीरज कुमार एवं डॉ गौरव कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ नरेन्द्र कुमार बतरा ने मुख्य अतिथि महेश चन्द्र सक्सेना एवम प्रशिक्षक असरार अहमद को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
निर्णायक की भूमिका का निर्वहन डॉ सतीश सिंह यादव , डॉ बबिता यादव, डॉ सारिका शर्मा, डॉ प्रेमचन्द चौधरी एवं डॉ प्रियंका सिंह ने किया।
रेंजर लीडर शशी प्रभा एवं डॉ सरिता यादव ने आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर डॉ श्रद्धा गुप्ता, डॉ अनिल कुमार, डॉ पवन कुमार, डॉ हुकूम सिंह, डॉ संजीव राठौर, डॉ सचिन कुमार, डॉ राकेश कुमार जायसवाल, डॉ ज्योति विश्नोई, डॉ दिलीप कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉ जावेद आलम, डॉ राशेदा खातून, संजीव शाक्य, प्रमोद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights