मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

एक ही कार्यालय में बैठेंगे दोनों अध्यक्ष, जिला एवं महानगर कांग्रेस के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

March 26, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी का संयुक्त कार्यालय रामपुर गार्डन धनवंतरी तोमर चौराहा डॉक्टर तोमर के अस्पताल के सामने खोला गया है । जिसका उद्घाटन वरिष्ठ कांग्रेस जनों एवं प्रदेश पदाधिकारीयों की उपस्थिति में नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफ़ाक सकलैनी एवं नवनियुक्त महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने काटकर किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफ़ाक सकलैनी ने कहा की अब एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है हम सभी को मिलकर एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी और संगठन के लिए काम करना है वरिष्ठ कांग्रेस जनों के सहयोग से हमें संगठन का ग्राम स्तर तक विस्तार करना है।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि अभी तक जिला एवं महानगर संगठन की गतिविधियां अलग-अलग जगहो से संचालित हो रही थी लेकिन अब एक जगह से एक ही कार्यालय से जिला एवं महानगर संगठन अपना कार्य करेगा और सभी पदाधिकारीयों की बारी-बारी से कार्यालय पर ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि कोई भी फरियादी यहां से वापस ना लौट सके ।
इस अवसर पर पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉक्टर के बी त्रिपाठी ने कहा कि अभी तक जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अलग-अलग कार्यालय थे और कार्यक्रम भी अलग-अलग हो रहे थे जिससे कार्यकर्ताओं में संदेश अच्छा नहीं जा रहा था लेकिन अब संयुक्त रूप से दोनों अध्यक्ष इस कार्यालय में बैठेंगे और एक साथ कार्यक्रम होगे। उपस्थित कांग्रेस जनो मे निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व प्रत्याशी कृष्ण कांत शर्मा पूर्व प्रत्याशी नवाब मुजाहिद हसन खा, पूर्व चेयरमैन ईलयास अंसारी, जिया उर रहमान, सुरेश बाल्मीकि, मुकेश बाल्मीकि, ईदुल हसन , राजन उपाध्याय, पाकिजा खान, कमरुद्दीन सैफी, नजमी खान जोया, अमजद खान, आबिद रजा, नदीम सिद्दीकी, मोईद सिद्दीकी, रियाजुल प्ररधान, युसूफ नन्हें, कलीम अखतर, मो जकी, मोबीन कुरैशी, डॉ सरताज आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights