बरेली । कई कंपनियों के ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने जमाकर्ता निवेशकों की जमा राशि का 2 से 3 गुना भुगतान करने की मांग करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन और पूरे उत्तर प्रदेश के जमाकर्ता 27 तारीख को लखनऊ में देंगे धरना प्रदर्शन दी चेतावनी। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के जिला सचिव पूरन लाल के नेतृत्व में ज्ञापन देने के बाद कहा लगातार ज्ञापन दिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार ने देश के प्रत्येक ठगी पीड़ित जमा करता परिवारों का ठग कंपनीज एंड सोसाइटी में डूब चुकी रकम को दो से तीन गुना 180 दिन में वापस करने के लिए बड्स एक्ट 2019 अधिनियम को बनाया था जिसको लेकर जिला अधिकारी कार्यालय तहसील स्तरों पर फार्म जमा किए गए थे निवेशको ने फार्म जमा करने के बाद अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ है 180 दिन से ज्यादा हो दिन हो गए। सरकार का 180 दिन का वायदा पूरा नहीं हुआ। पूरे उत्तर प्रदेश से ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार 27 मार्च को लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगे 26 तारीख की रात को लखनऊ के लिए रवाना होंगे।