बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से ईद के मौके पर गरीब मुसलमानो को दिए जाने वाले सौगात-ए मोदी का स्वागत किया है। मौलाना बुधवार को जारी बयान में कहा है कि सौगात -ए मोदी ये तोहफा अपने आप में उन लोगों के लिए भी जवाब है, जो लोग नफरत फ़ैलाने भड़काने और उकसाने का काम करते हैं। और उन लोगों को भी जवाब है, जो लोग हमेशा हिंदू और मुसलमानो के दरमियान टकराव पैदा करने की राजनीति करते हैं। मोदी जी के इस कदम से मुसलमानो के दरमियान एक सकारात्मक सोच पैदा होगी। मोदी मुसलमानो से अच्छे रिश्ते रखना चाहते हैं, उन्होंने सबसे ज्यादा मुस्लिम देशों की यात्रा की , मुस्लिम देशों में मोदी जी का जोरदार स्वागत किया गया, और अरब देशों का जो सबसे बड़ा सम्मान एवाड होता है, उस एवाड से मोदी जी को नवाजा गया यही वजह है कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से लाखों मुसलमानो को ईद का तौहफा सौगात – ए मोदी के नाम से दिया जा रहा है, इस तौहफे के पैकेट में खाने पीने की चीजें ,सिवईयां, ड्राई फ्रूट , खजूर और कपड़े आदि है।