आध्यात्मिक गुरु धर्मेंद्र कुमार को किर्गिस्तान ने दिया मानद उपाधि के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

WhatsApp Image 2025-03-25 at 20.25.07
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। स्पिरिचुअल वेलनेस कोच और बीइंग स्प्रिचुअल फाउंडेशन के संस्थापक धर्मेंद्र कुमार को ओश स्टेट यूनिवर्सिटी, किर्गिज़ रिपब्लिक द्वारा “डॉक्टर ऑफ हॉलिस्टिक योग एवं स्पिरिचुअलिटी”की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। धर्मेंद्र कुमार को यह मानद उपाधि ओश स्टेट यूनिवर्सिटी किर्गिस्तान के प्रोफेसर एवं रेक्टर के .जी. कोझाबेकोव के कर कमलों द्वारा प्रदान की गई। ओश स्टेट यूनिवर्सिटी किर्गिज़स्तान की एक प्रमुख शैक्षिक संस्था है,जो लगभग 80 साल पुरानी संस्था है और जिसमें 45000 छात्र देश विदेश से पढ़ते है और यह अपनी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और अनुसंधान के लिए जानी जाती है। यह विश्वविद्यालय विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा प्रदान करता है, जिनमें चिकित्सा, इंजीनियरिंग, अर्थशास्त्र और मानविकी शामिल हैं।
आध्यात्मिक गुरु धर्मेंद्र कुमार को यह सम्मान योग शिक्षा और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें किर्गिज़ रिपब्लिक इंटरनेशनल अचीवर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मानवतावादी और आध्यात्मिक सेवाओं के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए मिला है। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों में डॉ मोहम्मद वसीम सईद अहमद ( चेयरमैन डब्लूसीआईईसी, ओश किर्गिज़ रिपब्लिक ), प्रोफेसर रोमन कलमातोव ( डीन, अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा संकाय, ओश किर्गिज़ रिपब्लिक ) एवं प्रोफेसर कुदेवर्दी गपरालीविचि कोझाबेकोव ( रेक्टर, ओश स्टेट यूनिवर्सिटी ) आदि उपस्थित रहे।
बीइंग स्प्रिचुअल फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी आशीष जौहरी ने बताया कि आध्यात्मिक गुरु धर्मेंद्र कुमार को मानद उपाधि एवं किर्गिज़ रिपब्लिक इंटरनेशनल अचीवर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान मिलने से पूरा बीइंग स्प्रिचुअल परिवार अत्यंत प्रसन्न है एवं गुरु को मिला यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान उनके द्वारा योग, अध्यात्म एवं मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों का एक सशक्त प्रमाण है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights