बरेली। कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस प्रसाद टाकीज़ के पास न्यू शमा रेस्टोरेंट पर सामूहिक रोज़ इफ्तार का आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस साल भी एक ही दस्तरखान सभी धर्म के लोगो ने रोज़ इफ्तार में शिरकत की,इस अवसर पर पाशा निज़ामी निज़ामी ने रमज़ान की अहमियत बयान की और भाई चारे के लिए खुसूसी दुआएं की इस अवसर रोज़ा इफ्तार करने की संस्था शमा एजुकेशन वेलफ़ेयर सोसाइटी के संस्थापक शदाबुल हक और अध्यक्ष मोहम्मद फैज़ी हक को समाज सेवा के लिए पाशा मिया ने समानित किया ।मोहमद कासिम ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में सैय्यद नाज़िर अली उर्फ चाँद,वसी अहमद वारसी, डॉक्टर कदीर अहमद,हाजी अनीस इंजीनियर, ऐडवोकेट शाहिद खान, हाजी अकरम नियाज़ी, इम्तेयाज़ कुरैशी,शानू, प्त्रकार अशोक गुप्ता,राजेश सक्सेना,डब्बू गुप्ता,,मोहमद कासिम,मोहम्मद फैजी ,हाजी शाहिद ,शानू ,एनुलहक आदि सहित बड़ी तादात में लोग मौजूद रहे।