बरेली। रावण वध के उपरांत शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि महापौर डॉक्टर उमेश गौतम के पुत्र पार्थ गौतम ने आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया, यात्रा अपने परंपरागत रूट से होते हुए साहूकारा पहुंची जहां लोगों ने भरत मिलाप किया क्षेत्र के व्यापारियों ने हर्षौल्लास के साथ श्री राम का स्वागत किया। रास्ते में जगह-जगह प्रभु श्री राम का पुष्प वर्षा कर आरती उतार स्वागत किया, पार्थ गौतम ने कहा 165 वी श्री रामलीला की शोभायात्रा में पहली बार शामिल होने का सौभाग्य मिला है सनातन के प्रति निष्ठा के साथ हमेश आऊंगा। प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कल राज्याभिषेक होगा जिसमें प्रजा श्री के तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त करेगी और लीला सम्पन्न होगी । शोभायात्रा में राजू मिश्रा, विवेक शर्मा, विशाल मेहरोत्रा, नवीन शर्मा, नीरज रस्तोगी, राजकुमार गुप्ता, अखलेश अग्रवाल,लवलीन कपूर,सर्वेश रस्तोगी,सचिन श्याम भारतीय, कौशिक टंडन,आदि लोगों का सहयोग रहा कोतवाली पर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने स्वागत किया।