मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष , महानगर अध्यक्ष का फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत

March 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। काग्रेस जनो की ओर से एक विशाल स्वागत समारोह चौपला रोड स्थित रोटरी भवन पर हुआ जिसमें नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी और नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा का कांग्रेस जनो ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस स्वागत समारोह के आयोजक पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉ के बी त्रिपाठी ने भी दोनों नवनियुक्त जिला और शहर अध्यक्षों को फूल मलाऐ पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने करी , संचालन निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष राजन उपाध्याय ने किया ।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफ़ाक सकलैनी ने कहा कि हम सभी को एक बड़ी जिम्मेदारी एक बार फिर से मिल गई है जिसको हम सब कार्यकर्ताओं को मिलकर एकजुट होकर पूरी करनी है और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की सत्ता में लाना हैं उससे पहले हमें जिला स्तर पर संगठन को मजबूती से खड़ा करना है और ब्लाक कमेटियों के साथ-साथ न्याय पंचायत कमेटियों और बूथ कमेटियों का भी गठन करना है ताकि हम पूरी मजबूती के साथ भारतीय जनता पार्टी के झूठ और फरेब से लड़ सके राहुल गांधी के संदेश और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचना है।

महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की यह समय संघर्ष करने का समय है हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निभाना का समय है तभी हम 2027 के होने वाले विधानसभा चुनावो में मजबूती के साथ उत्तर प्रदेश की सत्ता में काबिज हो पाएंगे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि आज ईतनी बड़ी संख्या में यहा कागेस जन उपस्थित है कांग्रेस पार्टी की नीतियों को हमे ईसी एकजुटता से आगे बढ़ाना हैं ।

कार्यक्रम के आयोजक पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डा के बी त्रिपाठी ने कहा कि आज बहुत ही संघर्ष के साथ आगे बढ़ाना है और पार्टी को आगे लेकर जाना हैं यह बहुत ही संघर्ष का समय है आज हमें ऐसी ताकतो से लड़ना है जो देश और प्रदेश से मोहब्बत और प्यार, भाईचारे को खत्म करना चाहती हैं उन तत्वों को हमें अपने प्यार और भाईचारे के संदेश के साथ मुह तोड जवाब देना है।
उपस्थित लोगों मे पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण कांत शर्मा ,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवाब मुजाहिद हसन खा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी ईसलाम बब्बू, पूर्व चेयरमैन ईलयास अंसारी, जिया उर रहमान, राजन उपाध्याय, कासिम कशमीरी , पाकिजा खान, तबरेज खान, मुजजममिल हुसैन एडवोकेट, नाहिद सुल्ताना, कमरूद्दीन सैफी, सुरेश बाल्मीकि, मुकेश बाल्मीकि, ईशाक बेग , अमजद खान ,सभासद नाजिम अहमद, सभासद शकील अंसारी, सभासद रहीस बेग , उलफत सिंह कठेरिया, वसीम खलीफा , अबदुल वहीद , युसूफ नन्हें, रियाजुल प्ररधान, कलीम अखतर , जुनैद हसन एडवोकेट, रिंकू वाल्मीकि, मो शाकिर, डॉ मो हफीज, सोनू सोनकर, नजमी खान जोया , मो फरहान, ईमरान खान एडवोकेट, हाजी सुलतान, मो जकी , पूर्व प्रत्याशी डॉ मेहंदी हसन आदि काग्रेस जन उपस्थित रहें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights