बदायूं में दुर्गा देवी मंदिर के पास देशी शराब की दुकान खुलने से गुस्सा फूटा, प्रदर्शन
बदायूं । शहर के पुरानी चुंगी टिकटगंज बरेली आगरा हाईवे स्थित ऐतिहासिक प्राचीन दुर्गा मंदिर के निकट खुल रही देसी शराब की दुकान को हटवाने को लेकर स्थानीय लोगों ने मंदिर के पुजारी ब मंदिर प्रबंध समिति को साथ लेकर प्रदर्शन किया शराब की दुकान खोलने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम कार्यालय मैं मौजूद प्रशासनिक अधिकारी को दिया साथ ही नगर विधायक महेश गुप्ता को भी ज्ञापन सौपा इस संबंध में नगर विधायक ने तत्काल फोन पर सिटी मजिस्ट्रेट से वार्ता कर वहां से दुकान हटवाने का आश्वासन स्थानीय लोगों को दिया। दुर्गा मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनय कुमार कश्यप ने कहा कि शहर का स्थानीय प्राचीन दुर्गा मठिया मंदिर लगभग 100 वर्षों पुराना है नवरात्रि के अवसर पर यहां मेला जैसा माहौल रहता है साथ ही अन्य दिनों में सुबह-शाम श्रद्धालुओं का आना-जाना बना रहता है देसी शराब की दुकान मंदिर के पास से संचालित होने पर शाम के समय श्रद्धालुओं के साथ कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।

प्रबंध समिति के सचिव पुनीत कश्यप ने कहा कि मंदिर के पास देसी शराब की दुकान संचालित होना गैरकानूनी है इस संबंध में उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट की तमाम ऐसी विधि व्यवस्थाएं हैं जिनके तहत धार्मिक स्थल व हाईवे के निकट एक निश्चित सीमा के बाद दुकान संचालित की जा सकती है पुरानी चुंगी स्थित जहां देसी शराब की दुकानें संचालित की जानी है उसके पास मंदिर है ब सामने ही स्टेट हाईवे है संबंधित आबकारी अधिकारियों ने बगैर स्थलीय निरीक्षण किये एनओसी कैसे जारी कर दी यह भी जांच का विषय है फिलहाल इस देसी शराब की दुकान संचलित होने पर श्रद्धालु व स्थानीय लोगों में रोस व्यक्त है मंगलवार को श्रद्धालु व स्थानीय लोगों ने इकट्ठा होकर देसी शराब की दुकान हटबाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी ज्ञापन दिया स्थानीय लोगों ने सदर विधायक महेश गुप्ता को भी ज्ञापन सोपा महेश गुप्ता ने इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट से बात कर देसी शराब की दुकान हटवाने का स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया है.
इस मौके पर मंदिर प्रबंध समिति के अलावा मंदिर के पुजारी वैभव पाराशर, मीरा देवी, सौरभ कश्यप, तेजपाल कश्यप,मोहनलाल,
मैंकू लाल, नत्थू लाल कश्यप, रामू, मनोज सैनी, अर्जुन कश्यप,आकाश, नीरज कश्यप, राकेश कश्यप, झंडू लाल, गुलाब शंकर, रामचंद्र कश्यप, राजन,निखिल कुमार, मुनीष कुमार, विशाल बैश्य, समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग व श्रद्धालु प्रदर्शन में मौजूद रहे।













































































