डिग्री धारक युवाओं को दूसरे देशों में काम की तलाश करनी पड़ रही है: शफी अहमद

WhatsApp Image 2025-03-25 at 18.44.25
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। युवक कांग्रेस द्वारा बेरोजगारी और युवा पलायन के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ सांसद घेराव का आंदोलन किया गया युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की अध्यक्षता और युवा कांग्रेस कोर्डिनेटर शफी अहमद व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अकबर अहमद डंपी के नेतृत्व में बदायूँ से भारी संख्या में युवा कांग्रेसजनों ने दिल्ली में सभागिता की इस अवसर पर शफी अहमद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के साथ धोखा किया है। सरकार ने हर व्यक्ति को 15 लाख रुपए देने का वादा किया था। युवाओं को हर वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी। लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। देश की स्थिति पर चिंता जताते हुए शफी अहमद ने कहा देश से लगातार युवाओं का पलायन हो रहा है। देश में न नौकरी है, न रोजगार। डिग्री धारक युवाओं को दूसरे देशों में काम की तलाश करनी पड़ रही है। भाजपा सरकार युवा पलायन को रोकने में विफल रही है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अकबर अहमद ने देश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अमेरिका से भारतीय युवाओं को जंजीरों में बांधकर वापस भेजा जा रहा है। जबकि अन्य देशों के नागरिकों को यात्री विमानों से सम्मानजनक तरीके से भेजा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे पर मौन हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights