मस्जिद फैज़ाने मदीना के इमाम को कुरआन मुकम्मल के तोहफे में मिली मोटरबाइक

WhatsApp Image 2025-03-25 at 18.41.54
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। 24 रमज़ान का समय बीत चुका है इत्तेक़ाफ़ की रातों में इबादत का दौर चल रहा है लोग अल्लाह से दुआएं माँग रहे हैं,मस्जिदों और इबादतगाहो के साथ साथ ही घरो पर भी इबादत का दौर चल रहा हैं,रमज़ान की बरकत,मग़फ़िरत और जहन्नम से निजात के लिये दुआओं को मांगा जा रहा है अल्लाह रमज़ान की फ़ज़ीलत से अपने रोज़ेदार व परहेज़गार बन्दों की दुआएं अल्लाह कुबूल फरमाता है।इसी कड़ी में लीचीबाग कॉलोनी की मस्जिद फैज़ाने मदीना में 24 रमज़ान को कुरआन मुकम्मल का जशन मनाया गया,मस्जिद में इमाम ओ हाफ़िज़ मोहम्मद यूनुस रज़ा बहेड़वी ने तराबीह की नमाज़ अदा कराई और कुरआन शरीफ़ सुनाया। मस्जिद के ज़िम्मेदरानो और नमाज़ियों की जानिब से मस्जिद फैज़ाने मदीना के इमाम हाफ़िज़ मोहम्मद यूनुस रज़ा बहेड़वी को तोहफे के तौर पर लीचीबाग के बाशिंदो और मस्जिद कमेटी की जानिब से मोटरबाइक से नवाज़ा,मस्जिद के इमाम मदरसा जामिया नूरिया रजविया के छात्र भी है,मस्जिद के सदर अब्दुल खालिद और मुतावल्ली अकरम खान ने बताया कि इमाम साहब के पास मदरसा आने जाने के लिये मोटरसाइकिल नही थी इसलिए उनको तौहफे के तौर पर मोटरबाइक से नवाज़ा गया।मोटरसाइकिल मिलने पर इमाम साहब ने खुशी का इज़हार किया।इस मौके पर समाजसेवी पम्मी खां वारसी ने मुबारकबाद देते हुए कहा कि महँगाई को ध्यान में रखते हुए मस्जिदों के इमामो की तनख्वाह को बढ़ाया जाएं,शहरभर की मस्जिदो की कमेटी को इस ओर भी विचार करने की ज़रूरत है।जलसे में शहर इमाम मुफ़्ती ख़ुर्शीद आलम और मौलाना नासिर ने रमज़ान की फ़ज़ीलत को बयां किया।खुसूसी दुआ में देश व आवाम की सलामती खुशहाली के लिये दुआ की। फूलो के हार पहनाकर नमाज़ियों का इस्तक़बाल किया गया,तबर्रुक बाँटा गया।इस मौके पर अब्दुल ख़ालिद,अकरम खां, समाजसेवी पम्मी खां वारसी,मुस्तकीम खान,मोइनुद्दीन खान,इस्माईल हुसैन,आकिब मिर्ज़ा,शुऐब खान,मोहम्मद अय्यूब,शकील खान,शानू खान,दानिश खान,शमीम अहमद,मो.वसीम मंसूरी आदि सहित बड़ी तादाद में नमाज़ियों के अलावा शहर के ज़िम्मेदारान लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights