मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

बदायूं में प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर किया तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन

March 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर बदायूं क्लब बदायूं में आयोजित तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया साथ ही दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल व लाभार्थियों को पॉपकॉर्न मशीन भी दी। परिसर में लगाए गए विभागीय स्टालों का अवलोकन कर उन्हें सराहा। योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर सम्मानित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्ष गुलाब देवी ने मंगलवार को बदायूं क्लब बदायूं में आयोजित तीन दिवसीय मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 35 स्टालों का एक-एक कर अवलोकन किया। विभागीय अधिकारियों से उसकी जानकारी लेते हुए उन्हें योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रचार कर अधिक से अधिक पात्रों को योजना का लाभ देने के लिए कहा। उन्होंने लगाई गई प्रदर्शनी को सराहा। करीब 13534 लाख रुपए की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया, इनमें से 15 का लोकार्पण व 15 का शिलान्यास किया गया।


प्रभारी मंत्री, अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया। उन्होंने महाकुंभ 2025 व प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य स्तर पर बनाई गई लघु फिल्मों को एलईडी वॉल पर देखकर सराहा। प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने बदायूं के शहीद आलोक पाठक के माता-पिता को राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त 50 लाख रुपए का चेक भी सौंपा।


प्रभारी मंत्री व प्रदेश की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा गुलाब देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार के 8 वर्ष सेवा, सुरक्षा व सुशासन को समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी से कम नहीं है, सभी को अपनी बेटियों को पढ़ाकर आगे बढ़ना चाहिए। बेटियां बुढ़ापे का सहारा बन रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों के जन्म से लेकर शादी तक की व्यवस्था कर रही है इसलिए सभी को बेटी को पढ़ना चाहिए व उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए।


प्रभारी मंत्री ने लोगों से विशेषकर महिलाओं व बच्चियों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपना जीवन स्तर को ऊंचा करने, आर्थिक उन्नति व सामाजिक उन्नयन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे यही सरकार की मंशा भी है।


जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि योजनाओं की जानकारी देने व योजनाओं के लिए पंजीकरण कराने के लिए यह मेला लगाया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न लाभार्थी परक व जनकल्याणकारी कार्य केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद बदायूं से गंगा एक्सप्रेस-वे करीब 98 किलोमीटर होकर गुजरेगा। इसमें तीन इंटरसेक्शन भी होंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व की सरकारों में एक जनपद एक माफिया हुआ करता था जबकि मा0 योगी जी की सरकार में प्रदेश सरकार में एक जनपद एक उत्पाद योजना के माध्यम से उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन व आर्थिक उत्थान किया जा रहा है जिसका सीधा लाभ आमजन को मिल रहा है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि अच्छा सोचो तो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले स्थिति क्या थी यह आमजन को मालूम है। वर्ष 2017 के उपरांत विकास की बहार प्रदेश में आई है। जिसका सीधा लाभ आमजन को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए जनपद को प्रस्तुति देने का अवसर मिला यह एक हर्ष का विषय है। उन्होंने आमजन से योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ाने के लिए कहा।


डीएम निधि श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार के 08 वर्ष व केन्द्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय जनसभा व मेले का आयोजन तथा प्रत्येक नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रचार प्रसार, पात्रों का योजनाओं का लाभ देना मेले का एक उद्देश्य है। वही कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री, जिलाध्यक्ष व सदर विधायक ने प्रदेश सरकार की योजनाओं के संबंध में पत्रकार वार्ता का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियांे, नेशन योजनाओं व कार्यक्रमों से पत्रकारों को अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान सरकार की योजनाओं के संबंध में सूचना निदेशालय द्वारा प्रकाशित प्रचार साहित्य का वितरण भी आमजन को किया गया। प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधियों ने मेले में आकर्षण का केन्द्र रहे सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिचवाई। मेले के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स में आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण भी कराया गया तथा पात्रों को योजनाओं के लाभ हेतु पंजीकृत कर लाभांवित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के कैम्प में आयुष्मान कार्ड बनाए गए, मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क दवा व उपचार दिया गया। विभिन्न विभागीय स्टॉल्स में योजनाओं की जानकारी भी दी गई, वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में प्रभारी मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की व नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी किया।

दिव्यांगजन विभाग के स्टॉल में पात्र दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल का वितरण व पंजीकरण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री खाद्य पदार्थाें के वितरण हेतु लगाए गए 10 स्टॉल के फूड कोर्ट का अवलोकन कर उसे सराहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए इनफ्लैटेबल बाउंसी स्लाइड व ट्रैम्पोलाइन भी लगाया गया, जिसका बच्चों ने बहुत आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा जल जीवन मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला सुरक्षा आदि विभिन्न ज्वलंत विषयों पर नाटिका का मंचन कर उपस्थित लोगों को भाव विभोर किया वहीं कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार भी किया गया। संध्या में तृतीय सत्र के कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights