भैंस चोरी की बढ़ती वारदातों से ग्रामीण परेशान, पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप

WhatsApp Image 2025-03-25 at 17.57.08
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जनपद बरेली के ग्राम बभिया थाना कैंट क्षेत्र में भैंस चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला 24 मार्च 2025 की रात का है, जब रामबहादुर पुत्र केहरी के घर से अज्ञात चोरों ने उनकी तीन भैंसें चुरा लीं। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि रात करीब 2 बजे एक पिकअप में सवार 5-6 लोग उनके घर पहुंचे और सोते समय उनकी भैंसों को वाहन में लादकर ले गए। शोर सुनकर जागने पर रामबहादुर ने चोरों का पीछा किया, लेकिन एक चोर ने तमंचा निकालकर उन्हें गोली मारने की धमकी दी। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर भैंसों सहित फरार हो गए। रामबहादुर ने तत्काल इसकी सूचना बभिया चौकी को दी, लेकिन वहां मौजूद। पुलिसकर्मियों ने उन्हें डांटकर भगा दिया। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर कॉल की, जिसके जवाब में पुलिस आईटीबीपी मोड़ पर मिली। पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने यह भी बताया कि इससे पहले उनके भाई इतवारी लाल की एक भैंस 6 जून 2024 को चोरी हो गई थी, जिसका मुकदमा थाना कैंट में दर्ज है। दोनों घटनाओं के दौरान बिजली गुल थी, जिससे चोरों को भागने में आसानी हुई। ग्रामीणों में इस घटना से आक्रोश है और वे पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। रामबहादुर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है, और अब वे प्रशासन से ठोस कदमों की मांग कर रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights