उझानी। थाना मूसाझाग के गांव मनकापुर कौर निवासी 40 वर्षीय सुनील अपनी 35 वर्षीय पत्नी गंगा ,07 वर्षीय पुत्री तान्या व 03 वर्षीय पुत्र रुद्रान्क्ष के साथ अपनी ससुराल कोतवाली उझानी क्षेत्र के गाँव लक्ष्मी नगला से बाईक द्वारा अपने घर को आ रहा था । जैसे ही नगर के बरेली -मथुरा हाइवे स्तिथ नवीन मंडी के सामने पहुँचा तो सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाईक मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाईक गिर गई। बाईक पर बैठा उनका 03 वर्षीय पुत्र रुद्रान्क्ष छटक कर ट्रक के पहिए के नीचे आ गिरा व ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया जिससे उसकी मौके पर कुचल कर मौत हो गयी । सुनील,गंगा व तान्या गम्भीर रूप से घायल हो गई । हादसा कर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने नागरिकों की सहायता से पकड़ लिया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहाँ डॉक्टर आकांक्षा ने रुद्रान्क्ष को देख कर मृतक घोषित कर दिया तथा गम्भीर रूप से घायलों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया ! पुलिस मामले की जांच कर रही है।