मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

अखिल भारतीय महिला सर्वसमाज का होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से नये अंदाज में हुआ

March 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अखिल भारतीय महिला सर्व समाज द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आरके रिजॉर्ट में अत्यंत धूमधाम के साथ और नए अंदाज के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विमलेश गुप्ता नगर विधायक पत्नी द्वारा व आरोही श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की डायरेक्टर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ ममता नौगरैया व डॉ प्रतिभा गुप्ता संयोजित कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा। डायरेक्टर डॉ प्रतिभा गुप्ता ने बताया- हम लोग हर बार अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब बदायूं द्बारा कार्यक्रम करते रहते थे तब अन्य समाजवर्ग की महिलाएं बार बार पूछतीं थी हम भी कार्यक्रम में जुड़ना चाहते हैं तो मन ने कहा क्यों न सर्व समाज को लेकर होली मिलन कार्यक्रम कर लिया जाए और इस कार्यक्रम में प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक , सांस्कृतिक व साहित्यिक सभी बहनों ने जुड़कर दिखा दिया कि एकता में शक्ति है। डायरेक्टर डॉ ममता नौगरैया ने कहा कि कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं है यदि हमने लगन है तो हम हर कार्य करने को सामर्थ्य रखते हैं और करके भी दिखाते हैं ।इसका एक उदाहरण आपको हमारे कार्यक्रम में देखने को मिलेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


एस पी पत्नी आरोही रहे। जिन्हें अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया। दीप्ति गुप्ता व दीप्ति दीपांक रस्तोगी ने कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार कर कार्यक्रम को गति प्रदान करने में सहायता की । नगर विधायक पत्नी विमलेश गुप्ता, उझानी चेयरमैन पूनम अग्रवाल,जी डायरेक्टर आभा गोयल ,पम्मी मेंहदीरत्ता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल आदि का विशेष सहयोग रहा। विशेष क्षेत्र में अपना नाम बुलंदियों तक पहुंचाने वाली सर्व समाज की बहनों में नगर विधायक पत्नी विमलेश गुप्ता, उझानी चेयरमैन पूनम अग्रवाल,स्कूल की डायरेक्टर आभा गोयल ,ब्लूमिंग डेल स्कूल की डायरेक्टर पम्मी मेंहदीरत्ता ,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीपमाल गोयल, सीमा चौहान चित्र कार व गंगा समग्र की प्रभारी,मंजुल शंखधार (अन्तर्राष्ट्रीय कवि डॉ उर्मिलेश शंखधर की पत्नी ), शुभ्रा गुप्ता (जिलाध्यक्ष भाजपा पत्नी), डॉ प्रतिभा मिश्रा,महिषा सिंह (क्षत्रिय समाज), रजनी मिश्रा ( नारी निखार), रेखा गुप्ता (वैभव लान ), प्रमिला गुप्ता (किशोर न्यायालय व राज्य सूचना आयुक्त पत्नी (सीमा रानी (ए आर पी) आदि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ प्रतिभा गुप्ता डायरेक्टर (लिलीपुट स्कूल),सरला चक्रवर्ती, (असिस्टेंट प्रोफेसर व समाजसेवी)डॉ वंदना मिश्रा, (असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी)कुसुम रस्तोगी,नीना गोगिया (पत्नी डॉ रवीन्द्र सिंह) पूनम गुप्ता , डॉ शुभ्रा माहेश्वरी (कवयित्री व मंच संचालिका) ,दीप्ती दीपांक रस्तोगी (सांस्कृतिक प्रतिनिधि),दीप्ती गुप्ता (समाज सेविका ) ,पूनम गौरव रस्तोगी, अलका ( सहायक टीचर ) को विशिष्ट सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया। प्रमिला गुप्ता,(किशोर न्यायालय)नेहा शरद गुप्ता ,अन्तर्राष्ट्रीय कवयित्री,डॉ सोनरुपा विशाल, सीमा रानी,डॉ सुनीति गुप्ता,संगीता, रमा गुप्ता,इन्दु शर्मा, अनीता जैन,कमलेश, सलोनी पाठक, गीता,करुना रस्तोगी, सुषमा भट्टाचार्य, श्वेता,पूनम सिंह , सीमा गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।

पंजाबी समाज से पम्मी महेंदीरत्ता ,शोभा मिनोचा,श्वेता मेहंदीरत्ता,बेबी धमीजा कोमल मल्होत्रा समेत काफी संख्या में पंजाबी समाज की महिलाएं शामिल रही। महत्वपूर्ण योगदान रहा। दीप प्रज्वलन के पश्चात् सभी आगंतुक बहनों को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात् सविता चौहान गणेश वंदना,सरिता सिंह द्वारा काव्यपाठ व मेघा अग्रवाल व शैफाली द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गयी जिसमें फूलों की होली मनाई गई। नृत्य व नन्हीं वैभवी , पूनम सिंह, दीप्ति रस्तोगी, आशी रस्तोगी,की नृत्य प्रस्तुति रही। श्रद्धा गोयल का काव्य पाठ व मंजू गुप्ता का होली गीत शेफाली गुप्ता द्वारा कृष्ण एक्ट व फूलों की होली खेली गई तथा शुभ्रा माहेश्वरी व संगीता माहेश्वरी द्वारा सुंदर एक्ट महिलाओं के पेट में बात नहीं पचती की सजीव प्रस्तुति दी गयी। दीप्ति गुप्ता ,पूनम गुप्ता, मंजू गुप्ता की लघु नाटिका प्रस्तुति ने मन मोहा। डॉ पूनम की सिंगिंग व डॉ कमला माहेश्वरी कमल ने आध्यात्मिक होली गीत व शारदा सिंह का श्याम संग होली खेलूंगी की प्रस्तुति रही। अंजू वैश्य व शान्वी का गीत रहा।

संचालन डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ प्रतिभा गुप्ता व दीप्ति दीपांक रस्तोगी ने संयुक्त रूप से किया।
अंत में डॉ ममता नौगरैया व डॉ प्रतिभा गुप्ता ने सर्व समाज होली मिलन समारोह में उपस्थित सभी बहनों का आभार व्यक्त किया।

पंजाबी समाज से पम्मी महेंदीरत्ता ,शोभा मिनोचा,श्वेता मेहंदीरत्ता,बेबी धमीजा कोमल मल्होत्रा समेत काफी संख्या में पंजाबी समाज की महिलाएं शामिल रही। महत्वपूर्ण योगदान रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights