मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

शहर विधायक महेश गुप्ता ने दिलाई बड़ी सौगातदो सड़कों के निर्माण को शासन ने मंजूर किए 43.26 करोड़

March 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं l विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहने वाले शहर भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से क्षेत्र को शासन ने बड़ी सौगात दी है l वजीरगंज क्षेत्र में कशेर कटैया से विजय नगला बाया असिस बर्खिन और बुधवाई मल्लापुर किसरुआ मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने 43.26 करोड रुपए मंजूर किए हैं l इन सड़कों का कार्य जल्द शुरू किए जाने के लिए शासन ने निर्देश की जारी कर दिए हैं l
बदायूं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर किलोमीटर 110 से बदायूं मथुरा हाईवे स्थित बुधबाई मल्लापुर करौलिया किसरुआ मार्ग की हालत काफी खराब हो चुकी थी l इसी तरह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वजीरगंज में कशेर कटैया से विजय नगला वाया असिस बर्खिन मार्ग की हालत खराब थी l आवागमन के समय लोगों को काफी दिक्कत है हो रही क्षेत्रीय जनता ने विधायक महेश चंद्र गुप्ता को इस समस्या से अवगत कराया l पूर्व राज्य मंत्री ने जनता को जल्द से जल्द इन दोनों सड़कों क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराए जाने का आश्वासन दिया l इसी को लेकर पिछले दिनों विधायक श्री गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रमुख सचिव pwd को पत्र दिया शासन ने विधायक के प्रस्ताव पर मोहर लगा दी और वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत राज्य सड़क निधि से इन सड़कों के लिए धनराशि भी मंजूर कर दी l
राज्य सड़क निधि से स्वीकृति मिल जाने के बाद शासन के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने प्रमुख अभियंता विकास एवं विभाग अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को पत्र जारी किया है l इस संबंध में विधायक महेश सिंह गुप्ता ने बताया कि वजीरगंज केसर कटिया सड़क के लिए 25.44 करोड़ और बुधयाई किसरुआ मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के लिए 17. 82 करोड़ रूपया मंजूर किया है l विधायक ने कहा है कि इन सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से सैकड़ो गांव के लोगों को आवागमन में लाभ मिलेगा उनका प्रयास है कि मानसून आने से पहले ही इन सड़कों का कार्य पूरा हो जाए इसके लिए वह लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी वार्ता कर रहे हैं l निश्चित तौर पर इन सड़कों के लिए धनराशि मिल जाने से क्षेत्र के लिए काफी लाभकारी साबित होगा l जैसे ही क्षेत्र की जनता को पता चला कि सड़क के निर्माण के लिए शासन ने विधायक के प्रस्ताव पर मोहर लगाकर धनराशि मंजूर कर दी है कैसे ही पूरी जनता में खुशी की लहर दौड़ गई l जल्दी वह विधायक का एक कार्यक्रम के जरिए आभार व्यक्त करेंगे l

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow



सड़क की हालत खराब होने के कारण बरसात के दिनों में आने जाने में दिक्कत होती थी, क्षेत्रीय विधायक ने धनराशि मंजूर कराकर क्षेत्र के विकास को और रफ्तार दी है l



मल्लापुर करौलिया किसरुआ मार्ग कम चौड़ा था आम लोगों को आवागवन में दिक्कत होती थी लेकिन अब जल्दी उनकी समस्या दूर हो जाएगी l इस सड़क के चौड़ीकरण से विकास के रास्ते भी खुलेंगे l


वजीरगंज केसर कटिया मार्ग से जुड़े विजय नगला वाया अरसिस बर्खिन की सड़क कई स्थानों पर कही टूट चुकी थी इसकी वजह से लोग गिरकर जख्मी भी हो जाते थे विधायक ने क्षेत्र की जनता की इस समस्या को गंभीरता से लिया और अब इस के निर्माण के लिए धनराशि भी दिला दी l


आज भाजपा सरकार में हर गांव गली में सड़कों का निर्माण हो रहा है l बिना किसी भेदभाव के क्षेत्रीय विधायक द्वारा भी कार्य कराया जा रहा है निश्चित तौर पर इस सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का लाभ हर किसी को मिलेगा l


सड़क के जर्जर और खस्ताहाल होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी लेकिन अब सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण हो जाने से हर किसी को लाभ मिलेगा l


विजय नगला आशीष बर्खिन मार्ग की हालत काफी नाजुक हो चुकी थी खासकर बरसात के दिनों में इस रास्ते पर कई जगह जल भराव हो जाता था हम और लोगों को भारी दिक्कतें होती थी l उम्मीद है कि सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को धनराशि मिल जाने से बरसात आने से पहले यह समस्या दूर हो जाएगी l
*वर्जन-
क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान लोगो ने बताया कि वजीरगंज केसर कटिया से विजय नगला वाया आसिस वर्खिन व मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर बुधवाई मल्लापुर करौलिया मार्ग पर गहरे गहरे गड्ढे एवं बरसात के समय में जल भरा रहता था जनमानस को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था मैंने भरोसा दिलाया और उनकी बात को शासन स्तर पर रखी और आज इन सड़कों का बजट भी शासन स्तर से मंजूर हुआ

महेश चंद्र गुप्ता सदर विधायक बदायूं/पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights