बरेली। सखी लेडीज क्लब द्वारा राजेंद्र नगर के एस एम रेस्टोरेंट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया होली मिलन समारोह में सभी ने अपने अपने योग्यता अनुसार डांस ,सिंगिंग ,कॉमेडी में पार्टिसिपेट किया होली से जुड़े कुछ प्रश्न उत्तर रखे गए जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सही आंसर दिए सभी ने रैंप वॉक पर अपना जलवा बसेरा रैंप वॉक में सुप्रिया, मुस्कान ,अंजलि ने सबसे अच्छी प्रस्तुति दी सभी को पुरस्कार प्राप्त हुए कार्यक्रम में झरना ने संचालन किया पुरस्कार वितरण रचना सक्सेना द्वारा कराए गए होली की रानी तीन लोगों को चुना गया जिसमें प्रथम स्थान पर सुनीता ,द्वितीय स्थान पर अंजलि, तृतीय स्थान पर मीना रही कार्यक्रम में झरना सक्सेना रचना सक्सेना, अंजलि, किरण ,सुप्रिया, अमृता, मुस्कान उपस्थित रहे।