बदायूं। शहीद भगत सिंह चौक पर पंजाबी समाज सेवा समिति के सभी सदस्य एकत्रित होकर शहीद भगत सिंह सुखदेव सिंह एवं श्री राजगुरु जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 1 मिनट का मौन धारण किया इसमें समिति के अध्यक्ष अशोक नारंग ने बताया की इन तीन महान भारत की आजादी के दीवानों को ब्रिटिश गवर्नमेंट द्वारा 24 मार्च 1931 के दिन फांसी के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन जन आक्रोश को देखते हुए इन्हें एक दिन पहले ही फांसी की सजा दे दी गई। समिति के महासचिव राजेंद्र अनेजा ने भारत सरकार से मांग की कि उनके नाम को जीवित रखते हुए मुख्य हवाई अड्डे रेलवे स्टेशनोंऔर बड़े-बड़े संस्थानों को इनका नाम दिया जाए जिससे आगे आने वाली पीढ़ी भी उनके विचारों से प्रभावित हो सके। समिति के अन्य सदस्यों के द्वारा उनके जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं से अवगत कराया गया। आज के इस कार्यक्रम में अशोक नारंग, राजेंद्र अनेजा, गुरदीप सिंह, हरभजन सिंह, उमेश अरोड़ा, सुनील सम्राट, अनिल जटवानी, नवनीत प्रताप सिंह, रूपेंद्र सिंह,देवेंद्र मिनोचा उर्फ मोनू मिनोचा, अमित गांधी, विशाल दीवान आदि सदस्य उपस्थित हुए।