बदायूं में एडीजी व एसएसपी ने पुलिस फोर्स के साथ शहर में पैदल गश्त की,जनता से संवाद किया

WhatsApp Image 2025-03-23 at 14.34.52
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के साथ आगामी पर्व एवं त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु एवं आमजनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से नगर के महत्वपूर्ण व व्यस्तम स्थानों पर पैदल गश्त की गई। अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल के साथ आगामी त्यौहार जुम्मा अलविदा, ईद-उल-फितर एवं चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण,कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से नगर के थाना कोतवाली व थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत व्यस्तम भीड़-भाड़ वाले प्रमुख स्थानों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की गई तथा सभी पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रुप से लगातार शहर में प्रत्येक दिन फुट पेट्रोलिंग करने एवं पुलिस की सक्रियता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। पैदल गश्त के दौरान महोदय द्वारा व्यपारियों एवं आम जनता से संवाद कर सुरक्षा एवं पुलिस की सक्रियता के सम्बन्ध में फीडबैक लिया गया। पैदल गश्त के दौरान अमित किशोर श्रीवास्तव – अपर पुलिस अधीक्षक नगर, रजनीश कुमार उपध्याय – क्षेत्राधिकारी नगर, शक्ति सिंह – क्षेत्राधिकारी उझानी, के0के0 तिवारी क्षेत्राधिकारी, कर्मवीर सिंह क्षेत्राधिकारी सहसवान, सुनील कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी बिसौली, संजीव कुमार क्षेत्राधिकारी बिल्सी व प्रवीण कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, मनोज कुमार प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन व पूनम यादव थानाध्यक्ष महिला थाना, आर0एल0 प्रभारी यातायात व अन्य अधि0गण मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights