व्यापारियों की समस्या के हल के लिए मंत्री असीम अरुण को राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-03-12 at 20.59.32 (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी, पश्चिम उत्तर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में योगी सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से गंगाजल अतिथि गृह में मिला। सभी व्यापारियों ने मिलकर होली पर्व की बधाई देते हुए मंत्री असीम अरुण का गाजियाबाद में आगमन पर स्वागत सम्मान किया और उनका पेंसिल स्केच चित्र उन्हें भेंट किया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने उनके समक्ष व्यापारियों को आ रही समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा वार्ता भी की। इस दौरान मंत्री को गाजियाबाद के व्यापारियों की समस्याओं और उनके हल के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इसमें व्यापारियों ने जीएसटी में सरलता व लचीलापन बढ़ाने के साथ विभाग के सचल उड़न दस्ते को कैमरे युक्त करने की मांग की। ज्ञापन में वाणिज्यिक बिजली दरों को कम करने, विभिन्न तरह के टैक्स से राहत दिए जाने और कानून व्यवस्था को बाजारों में सुविधा सुरक्षा हेतु कढ़ाई से लागू करने की मांग की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


इस दौरान कारोबारियों ने कहा कि सरकार को व्यापारियों को विभिन्न राहतें देने पर विचार करना चाहिए क्योंकि योगी सरकार की कार्यशैली से से व्यापारियों में उम्मीद जागृति हुई है। अब व्यापारी अपने व्यापार और सरकार के सामंजस्य से देश की इकोनॉमी को मजबूती प्रदान करने को लालायित है। मंत्री असीम अरुण ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि सरकार व्यापारी हितों के लिए काम कर रही है और उन्होंने शीघ्र टीम के साथ गाजियाबाद में बैठक कर अहम फैसले लेने का भी विश्वास दिलाया। इस अवसर पर अशोक भारतीय, प्रदीप चौधरी, बालकिशन गुप्ता, रितेश शर्मा, आशु पंडित , सौरभ यादव आदि मौजूद थे।

मोहित त्यागी
स्वतंत्र पत्रकार

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights