बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिलाओं ने गीत गाकर एवं डान्स कर धमाल मचाया। अनुपम नगर बदायूँ रोड स्थित मुख्यालय पर अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने बताया 8 मार्च का यह दिन महिलाओं की समानता, अधिकारों और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। यह दिन समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलता को दर्शाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मीरा मोहन, मंजू लता , प्रीती सक्सेना, शालिनी सक्सेना, शिखा सक्सेना, शोभा सक्सेना, रजनी सक्सेना, अल्पना , माया , गरिमा सक्सेना और बिनीता सक्सेना, आदि का उपहार देकर और पट्टिका भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में बरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर मोहन, शिवाजी सक्सेना, स्नेह राज सक्सेना, कार्तिक जौहरी आदि शामिल हुए। अन्त में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना जी ने सभी का आभार प्रकट कर सभा समाप्ति की घोषणा की।