मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 16 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 16.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आवास विकास परिषद की नई योजना के लिए जल्द चिन्हित करें भूमि – डॉक्टर बलकार सिंह

March 7, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मुरादाबाद/बरेली। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के आवास आयुक्त डॉक्टर बलकार सिंह (आईएएस) ने आज परिषद की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आवास विकास परिषद की शाहजहांपुर- बरेली बाईपास योजना, बरेली व मझोला योजना संख्या – 4 (2) व विस्तार, मुरादाबाद का निरीक्षण करते हुए परिषद के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आवास आयुक्त डॉक्टर बलकार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी के सपने को धरातल पर मूर्त रूप देने के लिए नयी आवासीय योजनाओं को प्रस्तावित करने एवं पूर्व से परिचालित योजनाओं के अनुरक्षण व संपत्तियों को निस्तारित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश व बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया। उन्होंने परिषद के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए की नयी योजनाओं के लिए भूमि तलाशने का कार्य करें। वहीं आवास आयुक्त डॉक्टर बलकार सिंह ने आबकारी विभाग के शराब के ठेकों की लाटरी के नोडल अधिकारी की भूमिका का भी निर्वहन भी किया। अधीक्षण अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि आवास आयुक्त के दिशा-निर्देश के अनुसार परिषद की नई योजना के लिए जमीन चिन्हीकरण का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। इस अवसर पर अधिक्षण अभियंता महेंद्र कुमार, सहायक आवास आयुक्त केशव राम, संपत्ति प्रबंधक प्रवीन सिंह रावत, अधिशासी अभियंता राजनीश कुशवाह, अरविंद कुमार, कमल सिंह समेत परिषद के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights