194 शराब और भांग की दुकानों का आवंटन, 11 करोड़ का मिला राजस्व

Screenshot 2025-03-06 192627
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कासगंज। 194 शराब और भांग की दुकानों का लॉटरी के तहत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आवंटन किया गया। इन सभी शराब और भांग की दुकानों के आवंटन के दौरान जनपद से सरकार को 11 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, और इन दुकानों के लिए 2459 लोगों ने अपने आवेदन किए थे। जिला आबकारी अधिकारी मोहम्मद शब्बीर ने बताया कि कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में जिले में संचालित होने के लिए 194 शराब और भांग की दुकानों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन हुआ। इस प्रक्रिया में अंग्रेजी शराब, देशी शराब और भांग की 194 दुकानों की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हुई। इन दुकानों को लेने के लिए जिले में 2459 लोगों ने आवेदन किया था। सरकार को 11 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। ठेकों की लाइसेंस फीस अलग होती है, जिसे भी वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में देशी शराब के ठेकों के लिए आवेदन फीस 50 हजार, नगर पंचायत में 45 हजार और ग्रामीण क्षेत्र में 40 हजार रुपये निर्धारित की गई थी। नगर पालिका क्षेत्र में शराब की कम्पोजिट दुकानों के लिए 75 हजार, नगर पंचायत में 65 हजार और ग्रामीण क्षेत्र में 55 हजार रुपये निर्धारित थी। मॉडल शॉप के लिए नगर पालिका क्षेत्र में 80 हजार और नगर पंचायत में 70 हजार रुपये निर्धारित थी। भांग के ठेकों के लिए 25 हजार रुपये निर्धारित थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights