अबू आजमी, मौलाना शहाबुद्दीन का पुतला फूंकने पहुंचे शिवसैनिकों से पुलिस ने पुतला छीना
बरेली। तानाशाह मुगल शासक औरंगजेब का समर्थन करने वाले मुस्लिम नेताओं का पुतला फूंकने पहुंचे शिवसैनिकों से पुलिस ने पुतला छीना , शिवसैनिकों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम देशराज को दिया। शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश एकनाथ शिंदे गुट के जिला प्रमुख दीपक पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी गेट पहुंचे । जिलाधिकारी गेट पर शिव सैनिकों ने महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी और बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन का पुतला फूंकने का प्रयास किया पुलिस ने मौके से दोनों पुतलों को छीन कर अपने कब्जे में ले लिया उसके बाद दीपक पाठक ने प्रधानमंत्री संबोधित एसडीएम को ज्ञापन सोपा। दीपक पाठक ने कहा कि महाराष्ट्र में तानाशाह मुगल शासक औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी महाराज के विरुद्ध युद्ध लड़ा और हिन्दू धार्मिक तीर्थस्थलों एवं मन्दिरों को तोड़कर जबरन मस्जिदों, मकबरों व कब्रिस्तानों में परिवर्तित किया और हिन्दू जनमानस की आस्थाओं पर अत्याचार किया।

महाराष्ट्र में सपा विधायक अबू आजमी और बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन जैसे तथाकथित मुस्लिम नेता आतंकी तानाशाह मुगल शासक औरंगजेब का समर्थन करते हुए उसे महापुरुष घोषित कर रहे हैं जो शिवसेना के शिव सैनिकों को कदापि बर्दाश्त नहीं हैं। और औरंगजेब समर्थक सपा नेता अबू आजमी और बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते है। यह देश भगवान श्री राम, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज और पृथ्वीराज चौहान, चन्द्रगुप्त मौर्य, सम्राट विक्रमादित्य जैसे पराक्रमी योद्धाओं का देश है। प्रदर्शन के दौरान अर्चित मिश्रा, अंकुश रस्तोगी ,शिवम सक्सेना , हिमांशु रस्तोगी, विकास रस्तोगी ,शशांक पाठक, सुधा शर्मा ,ठाकुर विश्व प्रताप सिंह, देवांश पाठक, दिनेश ,पप्पू ,रेखा रस्तोगी, अनिल कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।













































































