मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 6 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जैन मंदिर में हुआ वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन

February 26, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । शहर के जैन मंदिर बिहारीपुर में त्रिदिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हर्षोल्लास के साथ जैन धर्मावलंबियों ने किया। मीडिया प्रभारी सौरभ जैन ने बताया कि जयपुर के पंचकल्याणक से अभिमंत्रित हो के आई एक दर्जन प्रतिमा जी सहित पूर्व में विराजमान प्रतिमा जी को आज भव्य सुंदर नई वेदी में विराजित कर जैन समाज हर्षित है। आयोजन कर्ता समिति के प्रकाश चंद्र जैन, डॉ अर्चना जैन ने बताया कि आज प्रातः जाप्यानुष्ठान, नित्य पूजन, मां सरस्वती व गुरु पूजन उपरांत विश्व शांति महायज्ञ कर, सुरुचिपूर्ण भोज के साथ महोत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुनि सोमदत्त सागर महाराज की उपस्थिति ने सभी भक्त जनों को आनंदित कर दिया, इस अवसर पर महाराज श्री के प्रवचन भी हुए। कार्यक्रम उपरान्त प्रतिष्ठाचार्य संजय सरस भैया वह संगीतज्ञ मिली जैन एंड पार्टी सहित जयपुर, मध्य प्रदेश और फिरोजाबाद से आए अतिथियों का भी सम्मान किया गया। सांय काल में 108 दीपों से आरती के उपरांत प्रश्न मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य मंचन हुआ। तथा सभी ने कामना की कि भगवान स्वरूप प्रतिमाओं के आगमन से बरेली शहर हमारा हर प्रकार की आपदाओं से सुरक्षित रहे, सभी जन स्वस्थ और धन धान्य से परिपूर्ण रहें। आज के कार्यक्रम में, राजेश जैन, सुमन अरोड़ा जैन, विनय जैन, राजेंद्र कुमार जैन, सुभाष जैन, संजय जैन, शालिनी जैन, अनिल जैन, त्रिशला जैन, सतेंद्र जैन, सुनीता जैन, रोहिणी जैन, सुलेखा जैन, ऊषा जैन, अलका जैन, अंजू जैन, विकास जैन, मिताली जैन, आशा जैन, रीता जैन, मिनेश जैन, कविता जैन, पी.सी.जैन, ममता जैन, लवी जैन, पूनम जैन, संदीप देसाई जैन, सुमन कुमार जैन आदि ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights