यूटा ने लगाया शिक्षक समाधान दिवस

WhatsApp Image 2025-02-26 at 16.56.38
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) बरेली जनपद द्वारा सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में शिक्षक समाधान दिवस लगाया गया जिसमें विभिन्न ब्लॉकों के शिक्षकों की समस्याओं को सुना गया और उनके प्रत्यावेदन लिए गए जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अब यूटा हर माह ऐसे ही शिक्षक समाधान दिवस लगाया करेगा और शिक्षकों की समस्याएं सुनकर 15 दिन के अंदर उनकी समस्या समाधान करने के लिए तत्पर रहेगा। तीन दर्जन से अधिक शिक्षकों ने अपनी समस्याओं का लिखित प्रत्यावेदन जिला अध्यक्ष को सौंपा जिसमें प्रमुख समस्याओं में चयन वेतनमान अवशेष एरियर, अवरुद्ध वेतन, अपार आईडी इत्यादि को लेकर बेवजह वेतन अवरुद्ध इत्यादि समस्याएं रही, तो कई जगह समस्या सुनने को आई की कुछ खंड शिक्षा अधिकारी निरीक्षण के नाम पर उगाही करने का कार्य कर रहे हैं जिनके निरीक्षण का समय सुबह 9:00 के आसपास एवं दोपहर में 3:00 बजे रहता है जिसका एकमात्र उद्देश्य पैसा कमाना है ना की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करना। जबकि जिला अधिकारी महोदय ने अधिकारीयों की मीटिंग में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 10 मिनट तक की देरी तक किसी भी शिक्षक को प्रताड़ित नहीं किया जाएगा, भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यदि कोई अधिकारी बेवजह शिक्षकों को परेशान करेंगे तो उनके लिए यूटा खुली चुनौती दे रहा है कि अपनी कार्यशैली में सुधार कर लें अन्यथा यूटा की अपनी कार्यशैली है जिसमें वह पीछे नहीं हटेगा। इस मौके पर जिला महामंत्री हरीश बाबू कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजपाल्याल हेमंत कुमार जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह रवि कुमार रमेश मौर्य,हेमंत मौर्य, वीरेंद्र कुमार अर्पण कुमार,प्रदीप यादव,अभिषेक कुमार सिंह,विनोद कुमार,अंकित राज,जसवीर,राजेश कुमार,सुरेंद्र पल,अशोक कुमार,धर्मेंद्र गंगवार,रीटा बत्रा, प्रीति राणा, मो. आलम, रामकिशोर, शांति स्वरूप, सुंदर लाल सागर,अतिराज सिंह, रोशन लाल, दिनेश मौर्य,धर्मपाल गंगवार, शीतल मौर्य,कृष्णपाल,सत्यवीर पाल, प्रदीप वर्मा, शशिकांत,अरविंद सक्सेना, जय सिंह,नीतू रानी शर्मा,पूनम मिश्रा इत्यादि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights