बरेली। थाना शाही की पुलिस टीम ने एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी शाही के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने गश्त और चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त किशनलाल, जो उमांशकर का पुत्र और ग्राम चमरी, थाना कोतवाली, हापुड़ जिले का निवासी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त वर्तमान में किरायेदार के रूप में किला छावनी, थाना किला, जनपद बरेली में रह रहा है उसे बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। इस ऑपरेशन में पुलिस टीम के सदस्यों में वउनि सुधीर कुमार, उनि अखलेश कुमार, उनि आबिद अली, हेका कुंवरपाल सिंह और कांस्टेबल उत्तम कुमार शामिल थे।