मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अखिल भारतीय ग्रेपलिंग महिला ,पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ

February 18, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय अखिल भारतीय ग्रेपलिंग महिला ,पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि मेजर जनरल दीप अहलावत अर्जुन अवॉर्डी व कुलपति खेल विश्वविद्यालय मेरठ के रूप में उपस्थित रहे । विशिष्ट अतिथि के रूप में यशपाल सिंह राणा अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी उपस्थित रहे। मंच का संचालन डॉ इरम नईम ने किया। शुभारंभ की शुरुआत सभी अलग अलग 15 राज्यों से आई टीम के लगभग 349 खिलाड़ी व 48 टीम मैनेजर और कोच ने फ्लैग होस्टिंग, मार्च पास, एवं एवं शपथ दिलाई गई। कुलपति के.पी. सिंह और मेजर जनरल दीप अहलावत ने गुब्बारे व कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। क्रीड़ा सचिव प्रो एस.एस. बेदी ने मुख्य अतिथि मेजर जनरल दीप अहलावत , कुलपति प्रो. के.पी. सिंह, यशपाल सिंह राणा अंतराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी, को बुके देकर स्वागत किया एवं विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे बताया कि विश्वविद्यालय न केवल यूजीसी मै A++ रैंक बनाई है बल्कि ऐन.आई.आर.एफ. मै भी अच्छी रैंक हासिल की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


मेजर जनरल दीप अहलावत ने बताया कि भारत में खेलो के क्षेत्र मैं भारत का प्रतिशत केवल 07 प्रतिशत है जबकि जापान जैसे देशों में 50 प्रतिशत से भी ऊपर है। उन्होंने बताया कि खेल इंडस्ट्री के क्षेत्र में भी भारत में लगभग 14 प्रतिशत वृद्धि हुई है। कुलपति प्रो के.पी. सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय ग्रेपलिंग जैसा गेम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजन कराना विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है । उन्होंने बाहर से आई सभी टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं सभी को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। अंत में कुलसचिव ने मुख्य अतिथियों टीम मैनेजरों, कोच, खिलाड़ियों, एवं समस्त स्पोर्ट्स स्टाफ का सादर धन्यवाद किया। इसके बाद राष्ट्र गान गाकर समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर उपकुलसचिव, वित्त अधिकारी, प्रो आलोक श्रीवास्तव, प्रो विजय बहादुर,प्रो ए.के. सिंह, प्रो जे.ऐन. मौर्य, प्रो पी.बी. सिंह, प्रो एस. डी. सिंह, डॉ नीरज कुमार सेक्रेटरी विश्वविद्यालय परिसर, डॉ अजीत सिंह, डॉ विजय सिन्हाल, डॉ इरम नईम , डॉ इंदरप्रीत कौर, डॉ पवन कुमार, रामप्रीत, मीडिया के पदाधिकारी एवं अन्य शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights