मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पशु क्रूरता के साथ एक दर्जन से अधिक पशुओं से भरी पिकअप को नवादा चौकी पुलिस ने पकड़ा

February 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सालारपुर। एक दर्जन से अधिक पशुओं से भरी पिकअप को नवादा चौकी पुलिस ने पकड़ा है पशुओं को क्रूरता के साथ शाहजहांपुर से अलीगढ़ को ले जाया जा रहा था ।वहीं पशु प्रेमी बीकेंद्र शर्मा की सूचना नवादा चौकी पुलिस ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मैगी पॉइंट के पास पकड़ लिया । सोमवार शाम लगभग साढ़े चार बजे नवादा चौकी के पास से एक पिकअप वाहन गुजरा जिससे पशुओं की आवाज आ रही थी इसकी सूचना बिकेंद्र शर्मा ने नवादा पुलिस को दी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पटेल चौक से उझानी वाईपास मैगी पॉइंट के पास गाड़ी को रोक लिया इस मौके पर पीपल फॉर एनीमल्स संस्था के अध्यक्ष बिकेंद्र शर्मा भी पहुंच गए उन्होंने पुलिस के सामने गाड़ी को खुलवाकर देखा तो उसमें 15 महिशवंशिये पशु क्रूरता के तहत रस्सियों से बांधकर भरे हुए थे सभी के मुंह से चीखने की आवाज आ रही थी । पशुओं को गाड़ी से नीचे उतरवाया गया। वाहन चालक ने अपना नाम सोहिल व परिचालक ने शाहरुख बताया ।जो शाहजहांपुर से अलीगढ़ को ले जा रहे थे । जिनके पास वाहन से पशुओं को ले जाने का कोई परमिट नहीं था ।बिकेंद्र शर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए दोनों युवकों के खिलाफ पशु क्रूरता व बिना परमिट पशु परिवहन करने और मानकों का उलंघन की धाराओं मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच कर रही है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights