बरेली। प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पूर्वी मय पुलिस टीम द्वारा दौराने तलाश संदिग्ध व्यक्ति के लेखपाल कालोनी के बाहर ग्राम अत्तू नगला की तरफ जाने वाले रास्ते पर दाहिने मोड पर पीपल के पेड के पास से एक अभियुक्त सर्वेश पुत्र जंगीलाल निवासी ग्राम कन्हानी देहातमाली नगला, पोस्ट वरी प्रसिद्धपुर थाना गढ़िया रंगीन जनपद शाहजहाँपुर को एक तमंचा 315 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ किया गिरफ्तार । गिरफ्तारी व बरामगी के आधार पर थाना फतेहगंज पूर्वी पर थाना फतेहगंज पूर्वी में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, थाना फतेहगंज पूर्वी, उप निरक्षक हेमन्त कुमार, उनि रोहित सिंह, कांस्टेबल सत्यवान सिंह मौजूद थे।