बदायूँ में गन्ना की अवैध मंडी पकड़ी, 300 क्विंटल गन्ना बरामद, माफिया फरार

WhatsApp Image 2025-02-14 at 12.40.42
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। गन्ना विभाग की टीम ने सूचना पर छापेमारी के दौरान गन्ना लदे दो ट्राला पकड़ लिए जिनमें एक ट्राला में लगभग 250 कुंटल व दूसरे में लगभग 50 कुटंल गन्ना भरा था भनक लगते ही माफिया मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे गन्ना सचिव ने पुलिस को सूचना दी मौके पर कुंवर गांव पुलिस भी पहुंच गई । पूरा मामला कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव बल्लिया तालाब के पास का है जहां एक गन्ना माफिया अपने दो ट्राला खड़े करके किसानों से औने-पौने दामों में गन्ना खरीद रहा था सूचना पर गन्ना सचिव राजीव सिंह व एस सीडीआई पहुंच गए । जिन्होंने गन्ना लदे दो ट्राला पकड़ लिए । माफिया अवैध तरीके से किसानों से गन्ना खरीद कर रहा था सूचना मिलने के बाद माफिया ट्रेक्टर लेकर मौके से फरार हो गया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

गन्ना अधिकारियों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया कुंवर गांव पुलिस मौके पर पहुंच गई गन्ना अधिकारियों ने गन्ना लदे ट्राला कब्जे में लिए हैं आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। गन्ना सचिव राजीव सिंह का कहना है। कि माफिया का पता लगाया जा रहा है जिसके खिलाफ कुंवर गांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी । गन्ना माफिया का कुनार गन्ना क्रय केंद्र पर वाहन का द्वितीय ट्रांसपोर्ट है जिसकी आड़ में वह क्षेत्र में गन्ने की अवैध खरीद करता है। गन्ना माफिया कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव बावट का बताया जाता है।जो बिसौली के यदु शुगर मिल के कर्माचारियों की सांठगांठ से यह खेल चल रहा है। जहां माफिया को चीनी मिल से बी केन के माध्यम से 369 रूपए प्रति कुंटल के हिसाब से चालान मिल जाता है जबकि माफिया किसानों से 330 रुपए में खरीद करता है। इस संबंध में थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस गई थी गन्ना किसका है यह पता नहीं चल रहा है इस संबंध में थाने पर कोई तहरीर नहीं आई है गन्ना विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।। गन्ना वहीं ट्राला में भरा खड़ा है ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights